- Hindi News »
- India »
- 28 Regular Trains Affected Due To Fog Passengers Reacted Like This
कोहरे की वजह से 28 नियमित ट्रेनें प्रभावित, यात्रियों की आई ऐसी प्रतिक्रिया
- Written By: अदिति भंडारी
कोहरे का सिलसिला शुरू हो चुका है। जिसके चलते कई ट्रेनें प्रभावित होने लगी हैं। दिल्ली में कोहरे और प्रदूषण का कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। रेलवे की रिपोर्ट के अनुसार 36 नियमित ट्रेनें लेट चल रही हैं। आइए जानते हैं इस पर यात्रियों की प्रतिक्रिया।

दिल्ली में मौसम की वजह से प्रभावित हुई ट्रेनें
नई दिल्ली: ट्रेनों के चाल पर कोहरे का असर पड़ना शुरू हो गया है। दिल्ली में खराब मौसम और गहरे कोहरे का असर दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों पर पड़ रहा है। सोमवार को कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कम विजिबिलिटी और दूसरी वजहों से सोमवार को कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली में भारी प्रदूषण के चलते यहां विजिबिलिटी कम है। इस पर यात्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों की देरी से चलने की लगातार शिकायत कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों से कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
मौसम से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रेलवे से मिली जानकारी
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, कोहरे के कारण 28 नियमित और विशेष ट्रेनें कई घंटों देरी से चल रही हैं। ज्यादा प्रभावित ट्रेन में सहरसा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 26 घंटे लेट चली थी।
सम्बंधित ख़बरें
आज शाम PM आवास पर BJP की बड़ी बैठक, राज्यसभा उम्मीदवारों और 12 साल के रिपोर्ट कार्ड पर लगेगी मुहर!
8 घंटे हवा में मंडराने के बाद सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट दिल्ली वापस लौटी, जानें Air India के जहाज में क्या हुआ?
एनर्जी सेक्टर में क्वाड का बड़ा दांव: इंडो-पैसिफिक में मजबूत सप्लाई चेन के लिए मिलकर काम करेंगे चारों देश
जापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
मुजफ्फरनगर से हरिद्वार जाने वाली विशेष ट्रेन को 12 घंटे की देरी का सामना करना पड़ा, तो वहीं दिल्ली-जयनगर सेवा 7 घंटे की देरी से चली।
ट्रेन नंबर 06071 कोचुवेलि से दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन 6 घंटे 47 मिनट की देरी से सोनवार को सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर पहुंची है। वहीं ट्रेन नंबर 12406 भी देरी से चल रही है। इस ट्रेन को 03 घंटे 35 मिनट के लिए रीशेड्यूल किया गया है।
ट्रेन लेट पर यात्रियों की प्रतिक्रिया
रेल में सफर करने वाले सभी यात्री अपनी ट्रेनों के देरी से चलने से काफी नाराज हैं। कई यात्रियों ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि गेदे-सियालदह 1 घंटे से ज़्यादा की देरी से चल रही है। मैं कोलकाता में एक मरीज़ को खून देने जा रहा हूँ, जिसे सुबह 8 बजे से पहले खून की ज़रूरत है। मुझे नहीं पता कि 8 बजे से पहले कैसे पहुंचूं। ट्रेन की देरी के बारे में पहले से कोई सूचना क्यों नहीं दी गई? इसी तरह कई यात्रियों ने अपनी-अपनी परेशानी बताते हुए एक्स पर लिखा है।
मौसम से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ट्रेनों की सेवा पर किया बदलाव
चेन्नई के सेंट्रल-अरक्कोणम सेक्शन पर ट्रेन की सेवाओं में बदलाव के बारे में दक्षिण रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें यात्री की सुरक्षा और ट्रेन संचालन सुरक्षा को पहले रखा गया है। बताया गया है कि इंजीनियरिंग वर्क के चलते 19 और 26 नवंबर 2024 को ट्रेनों के परिचालन में बाधा आ सकती है। इन बताई गई तारीखों को रात 23:10 बजे से सुबह 06:40 बजे तक बेसिन ब्रिज और व्यासरपडी जीवा स्टेशन के बीच में लाइन ब्लॉक और सिग्नल ब्लॉक लागू किया जाएगा, जिसके कारण कई एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होंगी।
28 regular trains affected due to fog passengers reacted like this
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 Prize Money: खिताबी जीत के बाद RCB पर जमकर बरसे पैसे, वैभव सूर्यवंशी पर भी हुई धनवर्षा, देखें लिस्ट
Jun 01, 2026 | 01:16 AMवैभव सूर्यवंशी से लेकर साई सुदर्शन तक…, देखें IPL 2026 में अवॉर्ड विनर खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
Jun 01, 2026 | 12:56 AMपहली ट्रॉफी के लिए 18 साल इंतजार तो 12 महीने में मिली दूसरी…तस्वीरों में देखें कैसे RCB ने GT को दी मात
Jun 01, 2026 | 12:35 AMAaj Ka Rashifal 1 June 2026: जून के पहले दिन चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए सोमवार का अपना भाग्यफल
Jun 01, 2026 | 12:15 AMवो 5 फैक्टर, जिसने आरसीबी को बनाया लगातार दूसरी बार चैंपियन…कप्तान पाटीदार ने आगे रहकर की अगुवाई
Jun 01, 2026 | 12:11 AMरजत पाटीदार अब बन गए दिग्गज कप्तान, IPL 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के बाद की धोनी-रोहित के क्लब में एंट्री
Jun 01, 2026 | 12:08 AMRCB wins IPL 2026: बेंगलुरु की लगातार दूसरी खिताबी जीत, जानिए ‘Ee Sala Cup Namdu’ का पूरा सच
May 31, 2026 | 11:55 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM













