-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- 26 11 Mumbai Attack Mastermind Tahawwur Rana Will Be Brought To India
मुंबई 26/11 हमलों का आरोपी तहव्वुर राणा जल्द लाया जाएगा भारत, अमेरिकी कोर्ट की हरी झंडी के बाद तेज हुई कोशिशें
- Written By: आकाश मसने
26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ता और आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। आरोपी राणा के प्रत्यर्पण के लिए अमेरिका की कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद भारत सरकार ने उसे लाने की कोशिशें तेज कर दी है।

मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: अमेरिका में भारत को बड़ी सफलता मिली है। 26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ता और आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। आरोपी राणा के प्रत्यर्पण के लिए अमेरिका की कोर्ट ने हरी झंडी दे दी है।
अगस्त 2024 में अमेरिका की एक कोर्ट ने भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण संधि के तहत फैसला सुनाते हुए तहव्वुर राणा को भारत भेजने को मंजूरी दी थी। अब भारत ने उसे जल्द लाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। तहव्वुर राणा पर 26/11 के मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली की मदद करने का आरोप है। हेडली ने मुंबई में हमले के लिए ठिकानों की रेकी की थी।
इससे पहले भारत ने अमेरिका की कोर्ट के समक्ष मजबूत सबूत पेश किए थे। इस सबूतों में राणा की संलिप्तता साफ देखी गई थी। कोर्ट ने कहा कि राणा के खिलाफ भारत में लगे आरोप अमेरिकी अदालतों के मामलों से अलग हैं। दोनों देशों के बीच जो समझौता है, उसके तहत तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Operation Hard Ball: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, 24 लोग किए गए गिरफ्तार
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जिमखाना क्लब मामले में केंद्र सरकार से मांगा जवाब
क्या भारत में बंद हो जाएगा इंस्टाग्राम का यह फीचर? केंद्र सरकार की META को सख्त चेतावनी, थमाया नोटिस
मराठवाड़ा को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की पहल, NITI आयोग के समक्ष CMIA ने रखा विकास का विजन
2009 में शिकागो से हुआ था गिरफ्तार
बता दें कि फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने राणा को 2009 में शिकागो से गिरफ्तार किया था। वह पाकिस्तान की आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेटिव बताया गया है। अब उसे भारत लाने की तैयारी तेज हो गई है।
अमेरिकी कोर्ट ने तहव्वुर राणा को आतंकवादी संगठन को मदद करने और डेनमार्क में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की नाकाम साजिश रचने के लिए दोषी ठहराया था। हालांकि, कोर्ट ने भारत में किए गए हमलों के आरोपों को खारिज कर दिया। लेकिन कोर्ट ने माना कि वह मुंबई आतंकी हमले की साजिश में शामिल था। इसलिए उसे भारत प्रत्यर्पण किया जाना चाहिए।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
कौन है मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा?
तहव्वुर राणा का जन्म पाकिस्तान में हुआ। राणा ने आर्मी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई की और पाकिस्तान आर्मी में 10 साल तक डॉक्टर का काम काम किया। भारत के खिलाफ आतंकी हमले में शामिल रहने वाला तहव्वुर राणा अभी कनाड़ा का नागरिक है। हाल में वह शिकागो का निवासी था। यहां उसका बिजनेस भी है।
कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार 2006 से नवंबर 2008 तक तहव्वुर राणा ने पाकिस्तान में डेविड हेडली और दूसरे लोगों के साथ मिलकर मुंबई आतंकी हमले की प्लानिंग की। इसके लिए तहव्वुर राणा ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हरकत उल जिहाद ए इस्लामी की मदद की। आतंकी डेविड हेडली इस मामले में सरकारी गवाह बन गया है।
26 11 mumbai attack mastermind tahawwur rana will be brought to india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम हैप्पी फैमिली हैं, दिखावा नहीं करते
Jul 08, 2026 | 08:58 PMNagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी तैयारी, 25 जुलाई को होगा हॉकर्स समिति का चुनाव, दूर हुईं कानूनी बाधाएं
Jul 08, 2026 | 08:45 PMभारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू
Jul 08, 2026 | 08:29 PMनवाज शरीफ की जान बचाने की कहानी! नितिन गडकरी ने सुनाया धीरूभाई अंबानी और बिल क्लिंटन का दिलचस्प किस्सा
Jul 08, 2026 | 08:23 PMPDIL में इंजीनियरों के 153 पदों पर भर्ती, 71 हजार रुपये तक सैलरी; 27 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 08, 2026 | 08:20 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
Jul 08, 2026 | 08:17 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














