- Hindi News »
- India »
- 225 Scams Took Place In 220 Months Of Bjp Governments Rule In Mp Priyanka Gandhi
MP में बीजेपी सरकार के 220 महीनों के शासन में 225 घोटाले हुए: प्रियंका गांधी
- Written By: सूर्यकांत तिवारी

PHOTO-ANI
जबलपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव (assembly elections) के लिए अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की सोमवार को जबलपुर में एक रैली से शुरुआत की और शिवराज सिंह चौहान सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और नौकरियां उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने व्यापमं, राशन वितरण में कथित भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 220 महीनों के शासन में 225 ‘‘घोटाले” हुए हैं।
कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘ पिछले तीन वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा राज्य में केवल 21 सरकारी नौकरियां प्रदान की गईं। जब यह आंकड़ा मेरे संज्ञान में लाया गया, तो मैंने अपने कार्यालय से तीन बार इसकी जांच करने को कहा और पाया कि यह एक तथ्य है।” प्रियंका ने 28 मई को उज्जैन के महाकाल लोक कॉरिडोर में तेज हवा से छह मूर्तियों को नुकसान होने संबंधी घटना का हवाला देते हुए कहा कि चौहान सरकार ने तो देवताओं को भी नहीं बख्शा ।
Madhya Pradesh | They (BJP) come here and make announcements, but do not fulfil them. They talk about double engine and triple engine. They used to say the same in Himachal Pradesh and Karnataka but public has shown them that they should stop talking about the double engine and… pic.twitter.com/cQKZmS6GnJ — ANI (@ANI) June 12, 2023
महाकाल लोक के पहले चरण का उद्घाटन पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में 900 मीटर लंबा गलियारा 856 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है और पहले चरण में 351 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। भाजपा के ‘डबल इंजन सरकार’ के दावे पर तंज करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘‘हमने कई डबल और ट्रिपल इंजन वाली सरकारें देखी हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के लोगों ने चुनावों में इसका करारा जवाब दिया है।”
सम्बंधित ख़बरें
केरल चुनाव: CM विजयन के गढ़ में सुरेश गोपी का रोड शो, NDA के पक्ष में बनाया माहौल; लोगों का दिखा हुजूम
फिर शुरू होगी संसद की कार्यवाही, सरकार ने 3 दिनों का विशेष सत्र बुलाया, साफ होगा महिला आरक्षण का रास्ता!
क्या नरोत्तम मिश्रा को फल गया नवग्रह मंदिर? मध्य प्रदेश में उपचुनाव की आहट, MLA राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा
बंगाल चुनाव: ‘दीदी नहीं अप्पी हो गई हैं…’, CM ममता का नया नाम, MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान
भारतीय जनता पार्टी केंद्र और प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार को ‘‘डबल इंजन की सरकार” कहती है और दावा करती है कि ऐसा होने पर लोगों को विकास का लाभ मिलता है। कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थामने के बाद केंद्रीय मंत्री बने ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बिना प्रियंका ने उन पर कटाक्ष किया और कहा कि मध्य प्रदेश में कुछ नेताओं ने सत्ता के लिए पार्टी की विचारधारा को त्याग दिया। सिंधिया के वफादार विधायकों ने मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़ दी थी जिसके कारण मध्यप्रदेश में कमलनाथ की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार गिर गई और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनी। (एजेंसी)
225 scams took place in 220 months of bjp governments rule in mp priyanka gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMसभी Hill Stations पर क्यों होती हैं मॉल रोड? जानिए कैसे ब्रिटिश दौर में शुरू हुई यह परंपरा
Apr 02, 2026 | 10:01 PMअभिषेक शर्मा का ईडन गार्डन्स में धमाका, खास अंदाज में पूरी की सेंचुरी और फिर बन गए ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी
Apr 02, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM














