-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Himachal Pradesh »
- It Is Mandatory For Street Vendors To Show Identity Card In Himachal
यूपी की तर्ज पर हिमाचल में भी रेहड़ी-पटरी वालों को दिखाने होंगे पहचान पत्र, जारी हुआ आदेश
- Written By: रीना पंवार
हिमाचल में रेहड़ी पटरी वालों के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रदेश में प्रवासियों की बढ़ती संख्या को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा आशंकाएं व्यक्त की जा रही थी। इसी को लेकर यह निर्णय लिया गया।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
शिमला : हिमाचल प्रदेश में रेहड़ी पटरी वालों के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसे लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से बुधवार को एक सरकारी आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के अनुसार राज्य के हर एक दुकानदार या रेहड़ी पटरी चलाने वालों को अपनी दुकान में अपना पहचान पत्र प्रदर्शित करना होगा। इसके अलावा यहां रेहड़ी पटरी चलाने वालों द्वारा बेची जाने वाली खाद्य वस्तुओं की जांच भी की जाएगी।
सरकार के इस कदम को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में प्रवासियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी को लेकर कई स्थानीय लोगों द्वारा कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की गई थी, जिनपर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया।
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की भी होगी जांच
बुधवार को जारी इस सरकारी आदेश को लेकर उन्होंने आगे कहा, ‘‘ हमने रेहड़ी पटरी वालों के लिए ‘स्ट्रीट वेंडर’ समिति द्वारा दिए गए पहचान पत्र प्रदर्शित करना अनिवार्य करने का निर्णय लिया है।” हिमाचल में ये पहचान पत्र उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से की जा रही कवायद की भांति ही जारी किए जाएंगे। मंत्री ने आगे कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग रेहड़ी पटरी चलाने वालों के सामानों की जांच भी करेगा। इसमें खासतौर से खाद्य पदार्थों की स्वच्छता, शुद्धता और गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
हिमाचल: आधी रात को गहरी खाई में समाई कार, सुबह जब गांव वालों ने देखा तो उड़ गए होश; चंबा में 4 की मौत
Chamba Accident: हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत
हिमाचल को बड़ी रेल सौगात! ऊना से कोलकाता तक सीधी ट्रेन शुरू, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटके, कांगड़ा सहित कई जिलों में 4.8 तीव्रता से कांपी धरती
सात सदस्यीय समिति की गई गठित
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदन के एक निर्णय के अनुरूप शुक्रवार को रेहड़ी-पटरी वालों के लिए नीति तैयार करने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय समिति गठित की थी। सदन द्वारा यह निर्णय 10 सितंबर को लिया गया था। इस 7 सदस्यीय समिति के अन्य सदस्यों में विक्रमादित्य सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा तथा भाजपा विधायक अनिल शर्मा, सतपाल सिंह सत्ती और रणधीर शर्मा शामिल हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
It is mandatory for street vendors to show identity card in himachal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














