32 सेकेंड में 34 वार, CCTV में कैद हुई वारदात, फरीदाबाद में महिला स्कूल टीचर की दिनदहाड़े हत्या

Faridabad School Teacher Murder: हरियाणा के फरीदाबाद के सिकरौना गांव में एक स्कूल टीचर की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना CCTV में कैद हुई। पुलिस आरोपी की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।
faridabad school teacher murder cctv
फरीदाबाद में महिला टीचर की हत्यासौजन्य-एक्स, स्क्रीनग्रैब
Updated on

Faridabad Teacher Murder CCTV: हरियाणा के फरीदाबाद से एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने स्कूल टीचर की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। फरीदाबाद के सिकरौना गांव में पुलिस चौकी से बस कुछ ही दूर इस वारदात को अंजाम दिया गया। एक युवक ने दिन दहाड़े एक महिला स्कूल टीचर की बेरहमी से हत्या कर दी। यह पूरी घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कैमरे में एक नकाबपोश युवक महिला टीचर पर वार करता हुआ दिखाई दे रहा है।

आरोपी ने एक-दो नहीं, बल्कि लगातार 32 सेकेंड में 34 बार चाकू से लगातार वार किया और महिला टीचर को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर ने अपना चेहरा सफेद कपड़े से ढका हुआ था, सुबह 9:30 से 9:40 के बीच स्कूल कैंपस में घुसा। उसने स्टाफ से टीचर के बारे में पूछा और उनके क्लासरूम से बाहर आने का इंतजार किया। जैसे ही टीचर क्लासरूम से बाहर निकलीं, हमलावर ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उसने उन्हें घसीटा और चाकू से 30 से ज्यादा वार किए।

उसने खास तौर पर महिला की गर्दन और छाती पर वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी चीखें सुनकर साथी टीचर मदद के लिए दौड़े, लेकिन हमलावर ने उन्हें भगा दिया और हमला जारी रखा। स्कूल कैंपस से भागने से पहले भी उसने बार-बार पीड़िता की गर्दन पर वार किए।

faridabad school teacher murder
फरीदाबाद में महिला टीचर की हत्यासौजन्य-एक्स, स्क्रीनग्रैब
faridabad school teacher murder cctv
रात 2 बजे कन्हान पुल पर चीख-पुकार और फिर... नागपुर की दबंग रोशनी की हत्या से हड़कंप, बॉयफ्रेंड पर गहराया शक

पुलिस चौकी के इंचार्ज मनोज कुमार ने दी जानकारी

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में टीचर पर चाकू से हमले के मामले में सिकरोना पुलिस चौकी के इंचार्ज मनोज कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, "अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, उन्हें मृत अवस्था में लाया गया था। मुझे अभी-अभी मौत की सूचना (डेथ मेमो) मिली है, इसलिए मैं सीधे घटनास्थल पर जा रहा हूं। मृतका का नाम संध्या है। वह सरस्वती स्कूल में टीचर थीं।"

प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया खौफनाक मंजर

प्रत्यक्षदर्शी और स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर तेजपाल ने बताया, "पीड़िता संध्या नाम की टीचर थीं, जो हमारे स्कूल में लगभग एक साल से काम कर रही थीं। सुबह करीब 9:30 या 9:35 बजे मैं अपने ऑफिस में बैठा था, तभी अचानक मुझे एंट्री गेट के पास से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मैं बाहर भागा तो देखा कि वह जमीन पर पड़ी थीं और एक आदमी बार-बार चाकू से उन पर हमला कर रहा था। मैंने चिल्लाकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह मुड़ा और चाकू लेकर मेरी तरफ झपटा। जब तक मैं उसे मारने के लिए कोई चीज ढूंढता, वह भाग चुका था।"

उन्होंने आगे कहा, "वह कैंपस के अंदर अकेला था। मैंने तुरंत पुलिस को फोन किया और फिर टीचर को अल-फलाह अस्पताल ले गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी उम्र लगभग 30 साल थी। आरोपी का चेहरा ढका हुआ था। मुझे लगता है कि उसने कम से कम 15 से 20 बार चाकू मारा। मुख्य हमला उनकी गर्दन पर किया गया था।"

Navbharat Live
navbharatlive.com