-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Gujarat »
- Swami Vivekananda Tourism Circuit Announces In Gujarat Pm Modi Says India Is Youngest Country In World
गुजरात में स्वामी विवेकानंद पर्यटन सर्किट का ऐलान, पीएम मोदी ने रामकृष्ण मठ के कार्यक्रम में कहा- भारत दुनिया का सबसे युवा देश है
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
पीएम मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि युवा शक्ति देश की रीढ़ है, और अब समय आ गया है जब भारत के युवा जिम्मेदारी उठाएं। उन्होंने बताया कि भारत अब दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है, और युवाओं ने वैश्विक मंच...

पीएम मोदी, फोटो - मीडिया गैलरी
गांधीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में साणंद तालुका के लेखंबा में आयोजित रामकृष्ण मठ के कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपनी समृद्ध परंपरा, ज्ञान और सदियों पुरानी शिक्षाओं की नींव पर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का हवाला देते हुए कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाज को प्रेरित करने में विज्ञान का असली मूल्य है। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है और अर्थव्यवस्था के मामले में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
भारत अब दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि युवा शक्ति देश की रीढ़ है, और अब समय आ गया है जब भारत के युवा जिम्मेदारी उठाएं। उन्होंने बताया कि भारत अब दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है, और युवाओं ने वैश्विक मंच पर अपनी क्षमता का परिचय दिया है। यह युवा ही हैं, जो बड़ी कंपनियों को चला रहे हैं और देश के विकास में भागीदार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
पीएम मोदी ने सरकार की प्रतिबद्धता का किया उल्लेख
प्रधानमंत्री ने सरकार की प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया, जिसमें 1 लाख युवा नेताओं को राजनीति में लाने की योजना है। इस नए नेतृत्व से भारतीय राजनीति में एक नई दिशा आएगी। आध्यात्मिकता और सतत विकास के बीच संतुलन की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दोनों को जोड़कर ही एक बेहतर भविष्य संभव है। वे मानते हैं कि स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं हमें इस दिशा में मार्गदर्शन करेंगी।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वामी विवेकानंद के योगदान को याद किया। उन्होंने राज्य में स्वामी विवेकानंद पर्यटन सर्किट के विकास की जानकारी दी और कहा कि यह राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के लिए अहम कदम है। इस कार्यक्रम में रामकृष्ण मठ के संतों और अन्य स्थानीय नेताओं ने भी भाग लिया।
देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
Swami vivekananda tourism circuit announces in gujarat pm modi says india is youngest country in world
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













