-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Gujarat »
- Prime Minister Narendra Modi Is On A Three Day Visit To Gujarat From Today This Is His Travel Schedule
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर, ऐसा है उनका यात्रा शेड्यूल
- Written By: राहुल गोस्वामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 1 मार्च से गुजरात के तीन दिन के दौरे पर होंगे। आज वह जूनागढ़ जिले के सासन में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

पीएम मोदी (सौजन्य-एएनआई)
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार 1 मार्च से गुजरात के तीन दिन के दौरे पर होंगे। आज वह जूनागढ़ जिले के सासन में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं वह इसके बाद जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव केंद्र वंतारा भी जाएंगे। पीएम श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे।
जानें प्रधानमंत्री मोदी का यात्रा शेड्यूल
जानकारी दें कि, प्रधानमंत्री मोदी के शेड्यूल के मुताबिक वे आगामी रविवार 2 मार्च को जामनगर स्थित पशु देखभाल केंद्र वनतारा का भी दौरा करेंगे और अगले दिन जंगल सफारी का आनंद लेंगे। इस बाबत गुजरात के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ए पी सिंह ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी गिर राष्ट्रीय उद्यान के मुख्यालय सासन में अपने प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का प्रबंधन करने वाले श्री सोमनाथ ट्रस्ट की एक बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
PM Modi Indonesia: पीएम मोदी का तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरा संपन्न, अब ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना
नितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
Prambanan Temple: पीएम मोदी पहुंचे इंडोनेशिया के 1100 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर, देखें वीडियो
वनतारा पशु देखभाल केंद्र का दौरा
इस बाबत ए पी सिंह ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री 1 मार्च की शाम को जामनगर पहुंचेंगे और वहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 2 मार्च को उनका जामनगर में वनतारा पशु देखभाल केंद्र का दौरा करने का कार्यक्रम है। वह जामनगर से रवाना होकर शाम को सासन पहुंचेंगे।” वनतारा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा जामनगर में रिफाइनरी परिसर के भीतर लगभग 3,000 एकड़ क्षेत्र में स्थापित एक अत्याधुनिक पशु देखभाल, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र है।
गिर राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी का आनंद
सासन में वन विभाग के कार्यालय-सह-गेस्ट हाउस ‘सिंह सदन’ में पहुंचने के बाद, प्रधानमंत्री श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं 3 मार्च को प्रधानमंत्री गिर राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी का आनंद लेकर अपने दिन की शुरुआत करेंगे, जो एशियाई शेरों का निवास स्थान है। सिंह सदन लौटने के बाद, वे NBWL की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। ऐसी बैठकों में वन्यजीवों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा की जाती है और उन्हें अंतिम रूप दिया जाता है। यह बैठक विशेष है, क्योंकि इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करेंगे।’
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, NBWL में 47 सदस्य हैं, जिनमें सेना प्रमुख, विभिन्न राज्यों के सदस्य, इस क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्य वन्यजीव वार्डन और विभिन्न राज्यों के सचिव शामिल हैं। देश के प्रधानमंत्री एनबीडब्ल्यूएल के पदेन अध्यक्ष होते हैं। इस बैठक के बाद प्रधानमंत्री सासन में कुछ महिला वन कर्मचारियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गिर सोमनाथ जिले में सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।वहीं सोमनाथ से वह राजकोट हवाई अड्डे पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Prime minister narendra modi is on a three day visit to gujarat from today this is his travel schedule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अखिलेश यादव को भगवान राम ने दी चंदा चोरी की सूचना, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सपा विधायक का बड़ा दावा
Jul 08, 2026 | 05:13 PMक्या यूनिवर्स ब्रेसलेट सिर्फ फैशन है या छिपी है इसमें कोई रहस्यमयी ऊर्जा? जानिए पहनने से पहले ज्योतिषीय नियम
Jul 08, 2026 | 05:13 PMमुंबई-पुणे मार्ग पर एसटी बस सेवा पूरी क्षमता से बहाल, महाबलेश्वर सेवा 31 जुलाई तक बंद, जलभराव में फंसी बस
Jul 08, 2026 | 05:09 PMSpirit Update: ‘स्पिरिट’ की शूटिंग ने पकड़ी रफ्तार, प्रभास ने शुरू किए इंटेंस एक्शन सीन्स, फैंस का बढ़ा उत्साह
Jul 08, 2026 | 05:06 PMपेट्रोल-डीजल का दौर खत्म? इथेनॉल के बाद पानी, पराली और गोबर से बनेगा ईंधन! गडकरी ने बताया सरकार का मास्टरप्लान
Jul 08, 2026 | 04:58 PMपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृतसर में 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 04:57 PMAirport Look Of Kangana Ranaut: साड़ी में कंगना रनौत के एलीगेंट एयरपोर्ट लुक्स, आप भी लें स्टाइलिंग इंस्पिरेशन
Jul 08, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














