-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Gujarat »
- Former Gujarat Cm Vijay Rupani Cremated Amit Shah Bhupendra Patel Tribute
21 तोपों की सलामी के साथ हुआ पूर्व CM विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार, अमित शाह-भूपेन्द्र पटेल ने अर्पित की श्रद्धांजलि
- Written By: अभिषेक सिंह
अहमदाबा प्लेन क्रैश में मारे गए गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को सोमवार शाम को 21 तोपों की सलामी दी गई। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

राजकीय सम्मान के साथ हुआ विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार (सोर्स- सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे की भयावहता ने हर किसी के दिल को झकझोर कर रख दिया, लेकिन इस त्रासदी ने गुजरात को सबसे गहरा जख्म दिया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अब हमारे बीच नहीं रहे। विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज 16 जून की शाम को राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है।
पूर्व सीएम विजय रूपाणी को सोमवार शाम को 21 तोपों की सलामी दी गई। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। सोमवार सुबह उनका पार्थिव शरीर परिवार को सौंप दिया गया। उन्हें चार्टर्ड प्लेन से उनके गृहनगर राजकोट लाया गया जहां वे जीवन भर जनसेवा से जुड़े रहे।
#WATCH | Rajkot | Former Gujarat CM Vijay Rupani was given a 21-gun salute. The last rites of the former CM are being performed with full state honours. Union Home Minister Amit Shah and Gujarat Governor Acharya Devvrat are also present pic.twitter.com/8i0PycBJmI — ANI (@ANI) June 16, 2025
इस मौके पर विजय रूपाणी के बेटे त्रिषभ रूपाणी और उनकी पत्नी अंजलिबेन ने नम आंखों और भारी मन से उन्हें अंतिम विदाई दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद थे। अमित शाह ने विजय रूपाणी के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
#WATCH | Rajkot, Gujarat: Union Home Minister Amit Shah pays tribute to former Gujarat CM Vijay Rupani, who died in the #AhmedabadPlaneCrash that occurred on June 12. pic.twitter.com/anRTdYPtek — ANI (@ANI) June 16, 2025
इससे पहले पुलिस सुरक्षा के बीच जब उनका पार्थिव शरीर प्रकाश सोसायटी स्थित उनके आवास पर पहुंचा तो वहां सन्नाटा था, लेकिन भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। उन्हें अंतिम दर्शन के लिए एक घंटे तक रखा गया, फिर रामनाथ पारा श्मशान घाट की ओर उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई।
सम्बंधित ख़बरें
मैं मौत से नहीं डरती… शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बोलीं- दिसंबर में लौट जाएंगी बांग्लादेश
Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का खतरा, 3 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
गुजरात उपचुनाव: वडोदरा की मंजलपुर सीट से BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार?
स्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
आपको बता दें कि एयर इंडिया हादसे को 4 दिन बीत चुके हैं, लेकिन समय की रफ्तार थम सी गई है। इन चार दिनों में 250 शवों के डीएनए सैंपल लिए जा चुके हैं। अब तक 119 लोगों की पहचान हो चुकी है और 74 शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।
Former gujarat cm vijay rupani cremated amit shah bhupendra patel tribute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मूसलाधार बारिश में भी नहीं थमा मेट्रो का सफर, महा मुंबई मेट्रो ने तीसरी बार बनाया नया रिकॉर्ड
Jul 10, 2026 | 03:37 PMमिलावटखोरों को मिलेगी मौत की सजा? विधानसभा में गूंजा मुद्दा, मंत्री नरहरी झिरवाल ने दिया जवाब
Jul 10, 2026 | 03:35 PMCM योगी का सपा पर हमला: हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाई, अब जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ा पाएंगे?
Jul 10, 2026 | 03:35 PMएकनाथ शिंदे इस देश का सबसे बड़ा गद्दार है… शरद पवार और शिंदे की भेंट पर फिर बरसे संजय राउत
Jul 10, 2026 | 03:32 PMनागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई
Jul 10, 2026 | 03:32 PMपूर्व IAS अधिकारी नियाज खान का विवादित बयान, कहा- ‘मॉब लिंचिंग से बचना है तो बदलें पहनावा और हुलिया’
Jul 10, 2026 | 03:29 PMWhatsApp Username फीचर पर सरकार की सख्ती, Meta ने भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा बड़ी जांच
Jul 10, 2026 | 03:27 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM














