- Hindi News »
- Gujarat »
- Coronas Speed Increased In Gujarat Today The Maximum Number Of 6275 New Cases
गुजरात में कोरोना की रफ्तार तेज, आज आए सर्वाधिक 6,275 नए मामले
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) में रविवार को पिछले साल 18 मई के बाद से कोविड-19 (Cocid-19) के सर्वाधिक 6,275 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,62,204 हो गई। पिछले साल 18 मई को कोविड-19 के 6,447 मामले सामने आये थे। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
उन्होंने बताया कि रविवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का कोई मामला सामने नहीं आया और इस स्वरूप के मामले 236 पर कायम हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को किसी भी कोविड-19 मरीज की जान नहीं गयी और मृतकों का आंकड़ा 10,128 बना रहा। अधिकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,263 कोविड-19 मरीज संक्रमणमुक्त हुए जिसके साथ ही अब तक 8,24,163 रोगी ठीक हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 27,193 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 26 जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
उन्होंने कहा कि रविवार को अहमदाबाद में सबसे अधिक 2,519 नये मामले सामने आये। उन्होंने कहा कि इसके बाद सूरत में 1,879 मामले, वडोदरा में 398, राजकोट में 254 और गांधीननगर में 206 नये मामले सामने आये। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दिन के दौरान 93,467 लोगों को टीके की खुराक दी गईं, जिसमें 15-18 आयु वर्ग के 17,857 किशोर शामिल हैं। इससे राज्य में अभी तक दी गई टीके की खुराक की कुल संख्या 9.31 करोड़ हो गई।
अधिकारी के अनुसार ओमीक्रोन से संक्रमित 236 लोगों में से अबतक 186 ठीक हो गये हैं । एक अधिकारी ने कहा कि दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में उपचाराधीन मरीज 109हैं। इस केंद्र शासित प्रदेश में अबतक इस महामारी के 10781 मामले सामने आये हैं जिनमें से 10668 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं और चार मरीजों ने जान गंवायी है।
शिमला से प्राप्त समाचार के अनुसार हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 498 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 2,32,085 तक चला गया। राज्य में एक और मरीज की जान चले जाने से मृतकों की संख्या 3,865हो गयी है।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कांगड़ा से कोविड-19 के सर्वाधिक 164, सोलन से 95 , सिरमौर में 61, शिमला में 59, उना में 32, मंडी में 24, हमीरपुर में 16, बिलासपुर, चंबा और किन्नौर में 13-13 और कुल्लू में आठ नये मरीजों का पता चला है। अधिकारी के अनुसार राज्य में अब उपचाराधीन मरीज बढ़कर 3148 हो गये हैं । इस बीच 156 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं और अबतक 2,25,046मरीज स्वस्थ हो चुके है।(एजेंसी)
Coronas speed increased in gujarat today the maximum number of 6275 new cases
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र पुलिस में हड़कंप: IPS अफसर की पत्नी और बच्चों के नाम ‘शेल’ कंपनियों का जाल, CBI जांच में खुली पोल!
Apr 10, 2026 | 07:56 AMकहीं बढ़ेगा पारा, कहीं मौसम का यूटर्न..दिल्ली से बिहार तक 8 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट
Apr 10, 2026 | 07:55 AM10 अप्रैल का इतिहास : अपनी पहली और अंतिम यात्रा पर निकला टाइटैनिक, जानिए पुरा इतिहास
Apr 10, 2026 | 07:46 AMशिवसेना MLA दिलीप लांडे की बढ़ी मुश्किलें? बॉम्बे HC ने EVM जांच के दिए आदेश, चांदीवली चुनाव में आया नया मोड़
Apr 10, 2026 | 07:43 AMSandeep Reddy Vanga Reaction: ‘धुरंधर 2’ की सफलता पर बोले संदीप रेड्डी वांगा, आदित्य धर को दी खास सलाह
Apr 10, 2026 | 07:43 AMनवभारत संपादकीय: वैश्विक संघर्षों में भारत व पाकिस्तान की कूटनीतिक दिशा अलग
Apr 10, 2026 | 07:28 AMनवभारत विशेष: सीएपीएफ विधेयक को लेकर उठा विवाद, उच्च पद IPS अधिकारियों को दिए जाएंगे
Apr 10, 2026 | 07:18 AMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














