-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Gujarat »
- Bajrang Dal Protested Against These Companies Including Kfc Dominos In Ahmedabad Posted About Kashmir
बजरंग दल ने अहमदाबाद में KFC, डोमिनोज, समेत इन कंपनियों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, कश्मीर को लेकर किया था पोस्ट
- Written By: किर्तेश ढोबले

Photo: @ANI/ Twitter
अहमदाबाद: बजरंग दल के सदस्यों ने शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद में KFC, डोमिनोज, पिज्जा हट और हुंडई मोटर कंपनी, KIA मोटर्स के शोरूम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दल के सदस्यों ने इस कंपनियों के ‘कश्मीर सॉलिडैरिटी डे’ का समर्थन करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ विरोध किया।
खबरों की मानें तो, सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने मार्च किया। इसी के चलते इंटरनेशनल कंपनियों के स्वामित्व वाले स्टोर को बंद करना पड़ा। बजरंग दल के उत्तर गुजरात संयोजक ज्वलित मेहता ने कहा कि, “कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए उन्हें माफी मांगनी चाहिए, तभी हम उन्हें माफ करेंगे।”
Gujarat | Bajrang Dal members staged a protest at food joints of KFC, Dominos, Pizza Hut & showrooms of Hyundai Motor Company, Kia Motors in Ahmedabad against their social media post supporting 'Kashmir Solidarity Day' pic.twitter.com/g43dY4uKYj — ANI (@ANI) February 12, 2022
उल्लेखनीय है कि, कश्मीर एकजुटता दिवस के अवसर पर यह सोशल मीडिया पोस्ट पिछले हफ्ते हुंडई मोटर, किआ मोटर्स, फास्ट फूड चेन डोमिनोज पिज्जा और यम ब्रांड इंक के पिज्जा हट व केएफसी सहित फर्मों की पाकिस्तानी शाखाओं द्वारा किए गए थे। यह कंपनियां भारत में भी काम करती हैं। यह पोस्ट पांच फरवरी को पाकिस्तानी ब्रांचेस की और से जारी किया गया था। जिसके बाद भारत में सोशल मीडिया यूजर्स आगबबुला हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
खाने में कीड़े मिलने की शिकायत पर FSSAI का एक्शन, नेस्ले और केएफसी को भेजा गया कड़ा नोटिस
Yavatmal Murder Case: गौवंश तस्करों का पीछा करने पर हुई हत्या, उमरखेड़ पुलिस ने 48 घंटे में दबोचे 6 आरोपी
तिलक लगा, माला पहनकर हिंदू लड़की को लेकर घूम रहा था मोहम्मद जफर, बजरंग दल ने पीटा
ब्रिटेन में भारतीय युवक की बड़ी जीत, नस्लीय भेदभाव केस में KFC Franchise पर 70 लाख का जुर्माना
इस बीच, हुंडई मोटर ने पाकिस्तान हुंडई के आधिकारिक खाते से कश्मीर पर “अनधिकृत” ट्वीट के कारण भारतीयों के साथ हुए अपराध पर गहरा खेद व्यक्त किया। कंपनी ने 8 फरवरी को जारी एक बयान में कहा, “व्यावसायिक नीति के मामले में हुंडई मोटर किसी विशेष क्षेत्र में राजनीतिक या धार्मिक मुद्दों पर टिप्पणी नहीं करती है। इसलिए, यह स्पष्ट रूप से हुंडई मोटर की नीति के खिलाफ है। यह पाकिस्तान में एक स्वतंत्र स्वामित्व वाले वितरक ने अपने स्वयं के खातों से अनधिकृत कश्मीर से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट किया है।
कंपनी ने आगे कहा कि, “स्थिति के बारें में जानकारी मिलते ही हमने वितरक को कार्रवाई की अपर्याप्तता के बारे में पूरी तरह से अवगत कराया। जिसके बाद हुंडई ब्रांड के पहचान का दुरुपयोग करने वाले वितरक ने सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया। वहीं, हमने भविष्य में ऐसी चीज़ दोबारा ना हो इसलिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।”
Bajrang dal protested against these companies including kfc dominos in ahmedabad posted about kashmir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लोनावला के पर्यटन स्थलों पर BNSS की धारा 163 लागू, 31 जुलाई तक पवना डैम और टाइगर प्वाइंट पर सुरक्षा सख्त
Jul 08, 2026 | 04:37 PMनागपुर में बाबा ताजुद्दीन उर्स आज से, ताजबाग के आसपास बदली यातायात व्यवस्था; घर से निकलने से पहले जानें अपडेट
Jul 08, 2026 | 04:32 PMGondia News: सालेकसा के कावराबांध PHC का सीईओ झेनिथ चंद्र दोंतुला ने किया औचक निरीक्षण
Jul 08, 2026 | 04:31 PMUP चुनाव 2027: अखिलेश यादव ने शुरू किया ‘मिशन-50’, हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ने की तैयारी
Jul 08, 2026 | 04:29 PMपुणे में बाढ़ का कहर: गुरुकुल के 300 छात्रों समेत 1,500 लोगों और 750 मवेशियों को सुरक्षित निकाला गया
Jul 08, 2026 | 04:22 PMबारिश, हवा और वाइल्ड लाइफ का रियल फील, इंदौर जू का अत्याधुनिक थिएटर तैयार
Jul 08, 2026 | 04:22 PMइथेनॉल से गडकरी परिवार को हो रहा फायदा? आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब, बताया किसने कमाए 45000 करोड़
Jul 08, 2026 | 04:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














