-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Gujarat »
- Agriculture Loan Waiver If Gujarat Comes To Power In 2022 Congress Will Give Compensation To The Kin Of Kovid 19 Deceased Jagdish Thakor
2022 में गुजरात में सत्ता आने पर कृषि ऋण माफी, कोविड-19 मृतक के परिजनों को मुआवजे देगी कांग्रेस: जगदीश ठाकोर
- Written By: किर्तेश ढोबले

अहमदाबाद: कांग्रेस की गुजरात इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ( Jagdish Thakor) ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी अगर 2022 के विधानसभा चुनावों (Gujarat Election 2022) में प्रदेश में सत्ता में आई तो मंत्रिमंडल की पहली बैठक में सभी कृषि कर्जों की माफी का फैसला लेगी। एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि गुजरात में “कोविड-19 से मरने वाले” करीब तीन लाख लोगों के परिजनों को चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनने पर चार लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जाएगा।
अपनी नियुक्ति के कुछ दिन बाद ठाकोर और पांच बार के विधायक सुखराम राठवा ने सोमवार को यहां हुए एक सार्वजनिक कार्यक्रम में औपचारिक रूप से क्रमश: नए गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य विधानसभा में नेता विपक्ष का पद संभाल लिया। अपने पूर्ववर्ती अमित चावडा से कार्यभार लेने के बाद ठाकोर ने कहा कि अगर 2022 में विधानसभा चुनावों के बाद गुजरात में कांग्रेस सत्ता में आती है तो पार्टी की सरकार मंत्रिमंडल की पहली बैठक में सभी कृषि कर्जों का माफ करने का फैसला करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: जिला कांग्रेस की मीटिंग में बनी रणनीति, पूर्व मंत्री बोले- कार्यकर्ताओं के दम पर जीतेगी पार्टी
हरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
जाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
गुजरात में 1995 से भाजपा सत्ता में है और प्रदेश में दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। यहां पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ठाकोर ने कहा, “मेरी प्राथमिकता गुजरात के किसान और 50 लाख से ज्यादा बेरोजगार युवा हैं। व्यापारी और दुकानदार भाजपा सरकार से आजिज आ चुके हैं और वे चाहते हैं कि कांग्रेस सत्ता में आए। हम पूर्व में जीत नहीं सके क्योंकि हम ‘मार्केटिंग’ में अच्छे नहीं थे। आइए आगमी चुनाव जीतने के लिये जमीनी स्तर से अपनी तैयारी शुरू करें।”
नवनियुक्त नेता विपक्ष व आदिवासी नेता सुखराम राठवाने पाटीदार चेहरे परेश धनानी की जगह ली है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से “कागजी नेता” रहने के बजाय जमीन पर काम करने का आग्रह किया। पांच बार के विधायक ने सभी वर्गों को साथ लेकर भाजपा को उखाड़ फेंकने का भरोसा जताया। गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है, तो गुजरात में कोरोनोवायरस के कारण जान गंवाने वाले लगभग तीन लाख लोगों के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा देगी। शर्मा ने कहा, “भले ही इस फैसले से राज्य के खजाने पर 12,000 करोड़ रुपये का बोझ आए लेकिन हम 2022 में सत्ता में आने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह निर्णय लेंगे।”(एजेंसी)
Agriculture loan waiver if gujarat comes to power in 2022 congress will give compensation to the kin of kovid 19 deceased jagdish thakor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जापान ले गया नोबेल, वर्ना आयुर्वेद से भारत को पहले ही मिल जाता, नवभारत कॉन्क्लेव में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 10, 2026 | 09:08 AMप्रोसेस्ड फूड और स्ट्रेस बिगाड़ रहे आपकी सेहत, नवभारत के मंच से अनुप्रिया पटेल ने दिया स्वस्थ रहने का मंत्र
Jul 10, 2026 | 09:07 AM250 करोड़ की देनदारियों में घिरी संभाजीनगर मनपा, आयुक्त बोले- टैक्स वसूली बढ़ाना जरूरी
Jul 10, 2026 | 09:06 AMCustom Duty Cut: सरकार का बड़ा फैसला, कस्टम ड्यूटी छूट से अब सस्ते होंगे मोबाइल और स्मार्ट टीवी
Jul 10, 2026 | 09:01 AMभरत तिवारी की मां की बिगड़ी तबियत, अनशन के पहले दिन ही हालत हुई खराब, SDPO ने 6 गवाहों को भेजा समन
Jul 10, 2026 | 08:57 AMगोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AMJagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
Jul 10, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM














