

अहमदाबाद: राजकोट के मालियासन के पास मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। रिक्शा और ट्रक की टक्कर में एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो रिक्शा को गलत साइड से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- मैं अपने रेस्टोरेंट से निकला था और यू-टर्न लेने के लिए अपनी गाड़ी यहां पार्क की थी। तभी मैंने देखा कि सामने से एक ट्रक 60-70 की स्पीड से आ रहा था। मैंने देखा कि ऑटो रिक्शा सामने होने के बावजूद ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक नहीं लगाए, जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया।
ट्रक से टक्कर की वजह से ऑटो सड़क किनारे पलट गया और ट्रक भी बेकाबू होकर ऑटो के ऊपर चढ़ गया। पास से गुजर रही क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया, फिर शवों को ऑटो से बाहर निकाला गया। ऑटो में 6 लोग सवार थे, जिनमें से 5 की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। मृतकों में 7 महीने की बच्ची भी शामिल है। हादसे के बाद राहगीरों ने लोगों को ऑटो से बाहर निकाला और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। मृतकों और घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया है।
इस हादसे की बलिबेदी पर कुरबान होने वाले में शारदा बेन जिनाभाई नकुम (45), युवराज राजूभाई नकुम (29), नंदनीबेन सागर भाई सोलंकी (23), शीतलबेन युवराजभाई सोलंकी (22), भूमि बेन राजूभाई नकुम (22) और सात महीने की बच्ची वेदांशी सागर सोलंकी शामिल हैं। वहीं, हादसे में 24 वर्षीय आनंद विक्रमभाई सोलंकी घायल हुए हैं। गुजरात की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के लिंबडी-राजकोट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। इसमें डंपर और मिनी ट्रैवलर की टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा मोरवाड़ गांव के पास पुल पर हुआ था। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही मिनी ट्रैवल्स को टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।