फिल्म 'बॉर्डर' देखकर जागता है देशभक्ति का जज्बा, आज के दिन नहीं भूलता है ये गाना

"तो चलूँ" रूप कुमार राठोड, "मेरे दुश्मन मेरे भाई" हरिहरन, "हमें जब से मोहब्बत" सोनू निगम और अलका याज्ञनिक ने गाया था।
Bollywood Film 'Border' on Republic Day
फिल्म 'बॉर्डर' (सोशल मीडिया फोटो)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई :  आज भारत का अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारत ने कई सालों की गुलामी के बाद आजादी के बाद अपनी आजादी पायी और फिर एक गणतंत्र देश के रूप में खुद को स्थापित किया। 26 जनवरी के दिन देश की राष्ट्रपति कर्तव्य पथ पर परेड की सलामी लेती हैं, जहां देश की सैन्य शक्ति के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन होता है।

इस दिन दिनभर फिल्मी गीत भी देशभर में बजते हैं और लोगों को भक्ति के रंग में रंगने की कोशिश करते हैं। वहीं कुछ लोग इस दिन देश भक्ति वाली फिल्मों को देखना पसंद करते हैं, जिसे देखने से देशभक्ति का जज्बा जाग उठता है।

साल 1997 में आई फिल्म बॉर्डर शायद ही कोई भारतीय भूला होगा। इसके हर सीन और गाने ने लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है। देश के जाबाज सिपाहियों की बहादुरी को दिखाने वाली फिल्म के गाने आज भी हर देशभक्ति के पर्व पर बजते हैं।

अगर 90 की दशक की बॉलीवुड की फिल्मों की बात करें तो इसमें सबसे पहले नाम आता फिल्म बॉर्डर का। बॉर्डर एक बहुत ही लोकप्रिय और प्रेरणादायक फ़िल्म है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस फ़िल्म में लोगेंवाला के युद्ध को विस्तार से दिखाया गया है, जहां 120 भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की 2000 सैनिकों और 45 टैंकों को पराजित किया था।

फिल्म के अहम किरदार

सुनील शेट्टी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे थे।  सुनील शेट्टी ने फिल्म में कैप्टन भैरव सिंह राठौड़ का का किरदार निभाया था, जिनका का निधन 14 दिसंबर 2022 को जोधपुर राजस्थान में हुआ। इसी के साथ फिल्म सनी देओल- मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी, जैकी श्रॉफ - विंग कमांडर एंडी बाजवा, सेकंड लेफ्टिनेंट धरमवीर सिंह भान के भूमिका में थे।

फिल्म के गाने

"संदेशे आते हैं" रूप कुमार राठोड, सोनू निगम द्वारा गाया गया था यह गाना  बहुत लोकप्रिय और सुपर हिट रहा। यह गाना हर देशभक्ति के उत्सव में बजता है। इन गाने को सुनते ही लोग इसके सुर में सुर मिलाने लगते हैं।

"तो चलूँ" रूप कुमार राठोड, "मेरे दुश्मन मेरे भाई" हरिहरन, "हमें जब से मोहब्बत" सोनू निगम और अलका याज्ञनिक ने गाया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com