

मनोरंजन डेस्क: साल 2024 खत्म होने वाला है। इस साल ने कई यादों को धुंधला होते देखा है, तो कई यादों को बनते भी देखा है। यह साल जितना एंटरटेनमेंट के नजरिए से बेमिसाल रहा, उतने ही स्टार्स की पर्सनल लाइफ में उछल-पुछल भी इसने देखी। किसी के यहां किलकारी गुंजी तो किसी के घर टूटा। आज हम आपको ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए यह साल मुश्किलों भरा रहा। किसी का लंबे समय से चला रिश्ता खत्म हुआ, तो किसी का रिश्ता शादी के कुछ साल बाद ही खत्म हो गया। आइए जानते हैं उन कपल्स के बारे में।
इस साल इंडिया टीम के ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या और नताशा स्तांकोविक का तलाक हो गया। इस कपल की शादी महज चार साल ही चल पाई। इनका एक बेटा है जिसका नाम अगस्त्य है। हार्दिक और नताशा 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। इन्होंने कोविड के नॉर्म्स को फॉलो करते हुए शादी की थी। हालांकि इसके बाद 14 फरवरी 2023 को उन्होंने एक बार फिर सात फेरे लिए थे। पर इसके बाद ही उनके रिश्ते में कुछ खटास आने लगी। दूसरी शादी के कुछ ही समय बाद ये कपल अलग हो गया।
स्टार पल्स के सीरियल पंड्या स्टोर में नजर आए एक्टर अक्षय खरोडिया ने भी अभी हाल ही में अपने तलाक का एलान किया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर इस बारे में एक नोट लिखा था। उन्होंने लिखा कि अलग होने का फैसला उनके लिए आसान नहीं था। क्योंकि, उनकी दो साल की बेटी भी है। दोनों ने बच्ची की खातिर को पेरेंटिंग का निर्णय लिया। अक्षय खरोडिया और दिव्या पुनेठा ने 2021 में शादी की थी। जिसके एक साल बाद अप्रैल 2022 में दोनों के घर बेटी ने जन्म लिया। अलग होने के अनाउंसमेंट के साथ ही अक्षय खरोडिया ने फैन्स से अपनी प्राइवेसी का रिस्पेक्ट करने की भी बात की थी।
दलजीत कौर के फैंस को एक बार फिर नया झटका तब मिला जब उनके दूसरे तलाक की बात सामने आई। दलजीत कौर का निखिल पटेल से 25 मई 2024 को तलाक हुआ। दलजीत कौर की पहली शादी शालीन भनोट के साथ हुई थी। एक्ट्रेस ने उस पर डोमेस्टिक वॉयलेंस का आरोप लगाया था और तलाक लिया था। दोनों का एक बेटा भी है। शालीन भनोट से तलाक के बाद उन्होंने केन्या में रहने वाले निखिल पटेल से शादी की थी। उनकी भी पहले से दो बेटियां हैं।
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और धनुष का भी तलाक हो गया। एक्ट्रेस ऐश्वर्या और धनुष ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियली ऐलान किया था कि वह दोनों अब अलग हो गए हैं। ऐश्वर्या और धनुष की शादी 2004 में हुई थी। दोनों ने 18 साल साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
संगीत के उस्ताद अपनी शादी में कमाल नहीं दिखा पाए। ए.आर. रहमान और सायरा बानो ने अपनी शादी के 30 साल पूरे होने से पहले ही खत्म कर दी। सिंगर ने अपने रिश्ते के खत्म होने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एआर रहमान और सायरा बानो ने 1995 में शादी की थी।
इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का भी इस साल तलाक हो गया। कपल ने 2024 की शुरुआत में अपना तलाक अनाउंस किया था। तलाक के बाद ही शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की।
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और अवंतिका मलिक काफी सालों से अलग रह रहे थे। लेकिन साल 2024 में इन दोनों ने आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला किया और तलाक ले लिया।
सुपरस्टार हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल और भरत तख्तानी ने भी इसी साल तलाक लिया। इस कपल ने अपनी शादी के 11 साल बाद अलग होने का तय किया। हालांकि इन दोनों के अलग होने के पीछे का कारण किसी को पता नहीं है।
सिनेमा जगत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर ने इस साल तलाक लिया। कपल ने साल 2016 में एक निजी समारोह में शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे के साथ 8 साल बिताए। जिसके बाद इस साल दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दी है। अपने तलाक को लेकर कंफर्मेशन एक्ट्रेस ने खुद दिया था।
एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर और टिम्मी नारंग ने 2024 की शुरुआत में तलाक लेने का फैसला किया। इनकी शादीशुदा लाइफ को 14 साल हो गए थे। इसके बाद इस साल दोनों ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अलग होने का फैसला किया है।
इस साल तलाक के अलावा कई कपल्स के ब्रेकअप भी काफी चर्चा में रहे हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस लिस्ट में शामिल हैं। लंबे वक्त एक-दूसरे को डेट करने के बाद इसी साल दोनों अलग हुए हैं।