Year Ender- साल की 5 सुपरहिट फिल्में, जिनके कम बजट और ज्यादा कमाई ने दी पुष्पा 2 को शानदार टक्कर!

पुष्पा 2 के हाई कलेक्शन के बावजूद, हनुमान, मुंज्या, किल, लापाता लेडीस और मंजुमेल बॉयज जैसी फिल्मों ने कम बजट में शानदार कलेक्शन किया।
Year Ender 2024- साल की 5 सुपरहिट फिल्में, जिनके कम बजट और ज्यादा कमाई ने दी पुष्पा 2 को शानदार टक्कर!
Year Ender 2024- साल की 5 सुपरहिट फिल्में, जिनके कम बजट और ज्यादा कमाई ने दी पुष्पा 2 को शानदार टक्कर! (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on

मुंबई: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 इस समय काफी चर्चे में है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज से अभी तक 1500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन इस फिल्म को बनाने में इस के मेकर्स ने 500 करोड़ का बजट लगाया था। पर इस साल साउथ से लेकर बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी भी बनी है जिसने कम बजट में बनने के बाद भी 4 से 5 गुना ज्यादा कमाई की है।

आइए जानते है कौन सी है वे 5 फिल्में जिन्होंने पुष्पा 2 को झुका दिया

1. हनुमान

इस लिस्ट में पहला नाम साउथ की फिल्म हनुमान है। इस फिल्म का बजट सिर्फ 40 करोड़ था। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में 350 करोड़ की कमाई की थी। इसने अपने बजट से 9 गुना आधिक कमाई की थी। फिल्म की कहानी एक ऐसे युवा की है जिसके पास भगवान हनुमान की शक्तियां आ जाती हैं।

Year Ender 2024- साल की 5 सुपरहिट फिल्में, जिनके कम बजट और ज्यादा कमाई ने दी पुष्पा 2 को शानदार टक्कर!
हनुमान (सौ. सोशल मीडिया)

 2. मुंज्या

इस साल की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का कुल बजट 30 करोड़ रुपय था। फिल्म ने वर्लवाइड 130 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने 4 गुना कमाई की थी। इस फिल्म अधारित है एक युवक पर जिसे अपने पैतृक गांव जाने पर एक पारिवारिक रहस्य का पता चलता है। साथ एक प्रतिशोधी आत्मा, मुंज्या, जो शादी करना चाहती है उसका पता चलता है। फिल्म में युवक को खुद को और अपने प्यार को मुंज्या के चंगुल से बचाने के लिए लड़ना होगा।

Year Ender 2024- साल की 5 सुपरहिट फिल्में, जिनके कम बजट और ज्यादा कमाई ने दी पुष्पा 2 को शानदार टक्कर!
मुंज्या (सौ. सोशल मीडिया)

3. किल

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आती है किल। इस फिल्म जैसा खून खराबा अभी तक इंडियान फिल्म में नहीं देखा गया है। फिल्म को इतनी पसंद किया गया कि हॉलीवुड ने भी इससे प्रेरित होकर फिल्म बनाने की ठानी है। मूवी का बजट सिर्फ 20 करोड़ का था। पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ का कलेक्शन किया।

Year Ender 2024- साल की 5 सुपरहिट फिल्में, जिनके कम बजट और ज्यादा कमाई ने दी पुष्पा 2 को शानदार टक्कर!
किल (सौ. सोशल मीडिया)

4. लापाता लेडीज

इस फिल्म को महज 4 से 5 करोड़ के बजट में बनाया गया था। इसे आमिर खान के होम प्रोडक्शन द्वारा निर्मित किया गया था। ओटीटी में रिलीज होने के बाद फिल्म ने 25 करोड़ का कुल कलेक्शन किया। फिल्म ने 5 गुना आधिक कमाई की। फिल्म ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म भी बनी। किरण राव की लापता लेडीज़ को 97वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया था।

Year Ender 2024- साल की 5 सुपरहिट फिल्में, जिनके कम बजट और ज्यादा कमाई ने दी पुष्पा 2 को शानदार टक्कर!
लापता लेडिज़ (सौ. सोशल मीडिया)

5. मंजुमेल बॉयज

यह फिल्म 2006 में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म का कुल बजट 20 करोड़ का था। यह फिल्म में ब्लॉकबास्टर साबित हुई। फिल्म ने 10 गुना आधिक कमाई की है। इसने 200 करोड़ का कलेक्शन किया है। चिदंबरम द्वारा निर्देशित यह मलयालम फ़िल्म दोस्तों के एक समूह की कहानी बताती है, जिनकी कोडईकनाल में छुट्टियां एक अप्रत्याशित मोड़ लेती हैं।

Year Ender 2024- साल की 5 सुपरहिट फिल्में, जिनके कम बजट और ज्यादा कमाई ने दी पुष्पा 2 को शानदार टक्कर!
मंजुमेल बॉयज (सौ. सोशल मीडिया)
Navbharat Live
navbharatlive.com