

Yash And Kiara Advani Toxic Dialogues: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। करीब साढ़े चार मिनट के इस ट्रेलर में एक्शन, इमोशन, रोमांस और सस्पेंस का जबरदस्त मेल देखने को मिला। यश का खतरनाक अंदाज जहां फैंस को पसंद आ रहा है, वहीं कियारा आडवाणी, नयनतारा और बाकी कलाकारों के किरदार भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
फिल्म के ट्रेलर में कई ऐसे डायलॉग हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन सकते हैं। ट्रेलर में कियारा आडवाणी की एंट्री काफी रहस्यमयी अंदाज में होती है। इस दौरान उनका डायलॉग सुनाई देता है कि चेहरे पर नकाब डालकर अपने गम को छुपा सकते हो, लेकिन तकदीर में लिखी बर्बादी को नहीं। कियारा का यह अंदाज फिल्म में उनके किरदार को लेकर उत्सुकता बढ़ाता है।
नयनतारा भी ट्रेलर में बेहद दमदार भूमिका में दिखाई देती हैं। उनका डायलॉग है कि मेरी बस एक ख्वाहिश है, तुम्हें शहर पर राज करना है। इसके बाद उनकी आवाज में ही एक और लाइन आती है कि पर हर फैसले की सही कीमत चुकानी पड़ेगी। इन संवादों से उनके किरदार की गंभीरता और कहानी में उनकी अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
यश के एक्शन अवतार की झलक ट्रेलर में कई जगह देखने को मिलती है। गन पॉइंट वाले एक सीन में उनका डायलॉग काफी आक्रामक है, जो उनके किरदार के बेखौफ अंदाज को दिखाता है। इस सीन में यश की बॉडी लैंग्वेज और एक्सप्रेशन फैंस का ध्यान खींचते हैं। यश की एक और एंट्री के दौरान बैकग्राउंड में सुनाई देता है कि इश्क ऐसा करता, हर लड़की को लगता, चांद उसका ही चक्कर लगाता है। लेकिन उसका दिल वो हर बंधन से परे है।
ट्रेलर में यश और कियारा आडवाणी की मुलाकात वाला हिस्सा भी काफी दिलचस्प है। इस दौरान यश का डायलॉग है कि लड़की का हसीन होना कमाल है, उसी हुस्न को हथियार बनाने दो, साला बवाल। यश के इस अंदाज ने ट्रेलर में एक अलग ही रंग भर दिया है। कुल मिलाकर, ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर सिर्फ जबरदस्त एक्शन और स्टारकास्ट की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने दमदार और रहस्यमयी संवादों की वजह से भी चर्चा बटोर रहा है।