पिता विनोद खन्ना की जेरॉक्स कॉपी हैं साक्षी खन्ना, पिता की तरह पहुंचे थे ओशो के आश्रम

विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना के बारे में सब लोग जानते हैं, लेकिन उनके बेटे साक्षी खन्ना के बारे में लोगों को कम पता है। उन्होंने अपने पिता की तरह ओशो के आश्रम का रुख किया था। साक्षी को देख विनोद खन्ना की याद आ जाती है।
Vinod Khanna, Sakshi Khanna, Akshay Khanna
Published on
Updated on

मुंबई: विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना के बारे में सभी लोग जानते हैं। लेकिन उनके बेटे साक्षी खन्ना के बारे में कम ही लोग जानते हैं। साक्षी खन्ना बिल्कुल अपने पिता विनोद खन्ना की तरह दिखाई देते हैं। लेकिन फिल्मों में उनकी किस्मत अब तक खुली नहीं है। 2019 में वह भी पिता की ही तरह ओशो के आश्रम चले गए थे। तब यह कहा जाने लगा कि उन्होंने भी संन्यास ले लिया है। लेकिन बाद में उनके फिल्म में आने की बात कही गई। लेकिन अब तक फिल्म में उनका डेब्यू नहीं हो पाया है।

साक्षी खन्ना विनोद खन्ना की दूसरी शादी से पैदा हुए बच्चों में से एक हैं। विनोद खन्ना ने साल 1990 में कविता खन्ना से शादी की थी। कविता खन्ना को दो बच्चे हुए थे। जिनमें से एक साक्षी खन्ना हैं वहीं दूसरी श्रद्धा खन्ना। इन दोनों के बारे में मीडिया में भी ढेर सारी जानकारी उपलब्ध नहीं है। वहीं दूसरी तरफ विनोद खन्ना की पहली शादी साल 1971 में गीतांजली खन्ना के साथ हुई थी और इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए थे। अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना

अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना दोनों ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बन चुके हैं। राहुल खन्ना ने कम फिल्में की हैं। लेकिन फिर भी लोग उन्हें जानते हैं और अक्षय खन्ना अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग की वजह से पहचाने जाते हैं।

साक्षी खन्ना के बारे में भले ही जानकारी कम है, लेकिन उनके बारे में यह सभी जानते हैं कि वह लंबे समय से फिल्मों में आने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ समय पहले तक यह कहा जा रहा था कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म से डेब्यू करने वाले हैं। लेकिन अभी तक ऐसा हुआ नहीं है। कुछ समय पहले साक्षी खन्ना ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला था। लेकिन वह भी पूरी तरह से सफल साबित नहीं हुआ। जबकि साक्षी खन्ना 2010 में आई फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई और 2015 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में सहायक निदेशक के तौर पर काम कर चुके हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com