तलवार से काटा केक तो मांगनी पड़ी माफी, विजय सेतुपति ने जन्मदिन पर की थी बड़ी गलती

साउथ सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार विजय सेतुपति अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर उनकी एक पुरानी फोटो वायरल हो रही है। जिसमें वह तलवार से केक काटते हुए नजर आए। इसपर उनकी आलोचना हो रही है।
Vijay Sethupati cut cake with sword old pic went viral
विजय सेतुपति ने तलवार से काटा केक, पुरानी तस्वीर वायरल
Published on
Updated on

मुंबई: विजय सेतुपति फिल्म महाराजा की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपना 47वां जन्मदिन भी मनाया। इस मौके पर फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। तस्वीर में वह तलवार से केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दे कि यह तस्वीर पुरानी है और इस मामले पर विजय सेतुपति सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग चुके हैं। लेकिन यह तस्वीर अभी वायरल हो रही है और लोग उनकी आलोचना करते हुए नजर आए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही विजय सेतुपति की यह तस्वीर 2021 की है। जब उन्होंने अपना जन्मदिन पोनराम और टीम के साथ मनाया था। शूटिंग सेट पर इस्तेमाल की गई तलवार से वह केक काटते हुए नजर आए थे। 2021 में जब उनकी यही तस्वीर वायरल हुई थी तब उनकी खूब आलोचना की गई थी। तब एक्टर को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने अपनी हरकत के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी थी।

माफ़ी मांगते हुए एक्टर ने लिखा, मैंने अपने जन्मदिन के दिन तलवार से केक काटा था। मैं निर्देशक पोनराम की फिल्म में काम कर रहा था, जिसमें तलवार का अहम रोल है, क्योंकि मैंने अपना जन्मदिन पूरी टीम के साथ मनाया था, इसलिए केक काटते समय तलवार का इस्तेमाल किया गया, अब से मैं सावधान रहूंगा।

विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा ने चीन में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और यह चीन में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं उनकी फिल्म महाराजा ने भारत में भी जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म में उनके साथ अनुराग कश्यप भी विलेन की भूमिका में नजर आए। फिलहाल वह अपने अपकमिंग फिल्म की तैयारी की जुटे हुए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com