'कुशी' के टाइटल ट्रैक के बीटीएस वीडियो में विजय देवरकोंडा का आकर्षण और सामंथा रुथ प्रभु की क्यूटनेस आई नजर

Kushi, Vijay Deverakonda, Samantha Ruth Prabhu
Published on
Updated on

'कुशी' के साथ देश एक ओरिजिनल और आकर्षक प्रेम कहानी देखने के लिए तैयार है। जहां फिल्म के ट्रेलर और रोमांटिक गानों ने पहले ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं इस रोमांटिक कहानी को और भी खास बनाती है हैंडसम हंक विजय देवरकोंडा और खूबसूरत सामंथा रुथ प्रभु की जबरदस्त केमिस्ट्री, जो हमारे दिलों पर राज करने आ रहे हैं। इसका एक सबूत है हाल में जारी हुई फिल्म के टाइटल ट्रैक की बीटीएस वीडियो जिसमें फिल्म की जोड़ी के खूबसूरत बॉन्ड को ऑफ स्क्रीन भी महसूस किया जा सकता है। 

दर्शकों को कुशी की दीवानगी से सराबोर करने के लिए, निर्माताओं ने कुशी के टाइटल सॉन्ग का एक बीटीएस वीडियो साझा किया है। वीडियो में, स्मार्ट और डैशिंग विजय और खूबसूरत सामंथा के बीच का बॉन्ड ऑफ कैमरे भी देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है - "@TheDeverakonda और @samantharuthprabhoffl का आकर्षण #KushiTitleSong को बेहद खास बनाता है ❤️

टाइटल ट्रैक के बीटीएस वीडियो ने वास्तव में फिल्म देखने के उत्साह को बढ़ा दिया है। इसके अलावा, यह निश्चित रूप से बताता है कि मोस्ट डिजायरेबल जोड़ी विजय और सामंथा के बीच की केमिस्ट्री फिल्म में देखने के लिए एक बड़ा आकर्षण होने वाली है।

कुशी शिव निर्वाण द्वारा लिखित और निर्देशित हैं। माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं। कुशी 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com