विक्की-सारा की 'जरा हटके जरा बचके' को मिला वीकेंड का पूरा फायदा, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई

ZHZB Box Office Collection Day 2
Photo - Instagram
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : लक्ष्मण उतेकर (Laxman Utekar) के डायरेक्शन में बनी विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) स्टारर फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' (Zara Hatke Zara Bachke) ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड पर आंधी ला दिया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मायने में फिल्म रविवार को उम्मीद पर खरी उतरी है। फिल्म जहां पहले दिन धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। वहीं फिल्म ने तीसरे दिन अपनी पूरी रफ्तार पकड़ ली है।

40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ ने तीन दिनों में लगभग अपनी लागत की आधी रकम निकाल ली है। दर्शकों को पहली बार विक्की कौशल और सारा अली खान की जोड़ी स्क्रीन पर खूब पसंद आ रही हैं। फिल्म में इनकी केमिस्ट्री फैंस के दिलों को छू रही है। फिल्म ने जहां पहले दिन 5.49 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की। वहीं दूसरे दिन इसमें बड़ा उछाल देखने को मिला। फिल्म ने दूसरे दिन 7.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ ने तीसरे दिन यानी की पहले वीकेंड पर शुरूआती आंकड़ों के अनुसार 8.50 करोड़ की कमाई की है। हालांकि, इन आंकड़ों में ऊपर-नीचे हो सकता है। फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' ने तीन दिन में 21.19 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। अब देखना ये है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर आगे के दिनों में कैसा परफॉरमेंस रहता है। 

बता दें कि फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में विक्की कौशल और सारा अली खान लीड रोल में हैं। वहीं फिल्म में राकेश बेदी, शारिब हाशमी, सुष्मिता मुखर्जी, ईनामउलहक और नीरज सूद सपोर्टिंग रोल में हैं। फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर मूवी है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com