- Hindi News »
- Entertainment »
- Veteran Actress Kamini Kaushal Funeral Son Vidur Bids Final Farewell
कामिनी कौशल का अंतिम संस्कार, बॉलीवुड सेलेब्स की गैरमौजूदगी ने चौंकाया, बेटे ने दी अंतिम विदाई
Kamini Kaushal Death News: अभिनेत्री कामिनी कौशल का 14 नवंबर को 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शनिवार को मुंबई के वर्ली श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों से किया गया।
- Written By: सोनाली झा

कामिनी कौशल का अंतिम संस्कार
Kamini Kaushal funeral: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 14 नवंबर को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके जाने से पूरे फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई। कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शनिवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन इस दौरान एक भी बॉलीवुड सेलेब्रिटी के शामिल ना होने से हर कोई हैरान रह गया।
कामिनी कौशल का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली श्मशान घाट में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके बड़े बेटे विदुर ने मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया निभाई। अंतिम यात्रा का माहौल भावुक कर देने वाला था। परिवार के सदस्यों के साथ उनके दो पेट डॉग भी आखिरी सफर में शामिल हुए, जो उनके प्रति उनके लगाव और प्यार को दर्शाता है।
बॉलीवुड सेलेब्स की अनुपस्थिति पर उठे सवाल
जहां सोशल मीडिया पर कई सितारों ने कामिनी कौशल को श्रद्धांजलि दी, वहीं उनके अंतिम संस्कार में किसी भी बॉलीवुड हस्ती का शामिल ना होना चर्चा का विषय बन गया है। फिल्म जगत में इतने लंबे समय तक सक्रिय रहीं कामिनी कौशल के अंतिम संस्कार में सितारों की गैरमौजूदगी लोगों को अखर रही है। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस बात पर नाराजगी जताई कि इंडस्ट्री की वरिष्ठ और सम्मानित कलाकार को अंतिम विदाई देने कोई सितारा नहीं पहुंचा।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
अनुपम खेर ने व्यक्त किया दुख
फिल्मी दुनिया के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि कामिनी कौशल जी ना केवल एक बेहतरीन कलाकार थीं, बल्कि एक खूबसूरत इंसान भी थीं। मैं जब भी उनसे मिला, वे हमेशा मुस्कराकर मिलीं और हमेशा अच्छी नसीहत दी। भारतीय फिल्मों के इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। ओम शांति।
लंबे करियर में दी कई यादगार फिल्में
कामिनी कौशल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1946 में की थी। 40, 50 और 60 के दशक में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने दिलीप कुमार, राज कपूर, देव आनंद से लेकर आमिर खान तक के साथ काम किया। उनकी आखिरी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी, जिसमें उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया। उनके निधन के साथ भारतीय सिनेमा के एक सुनहरे युग का अंत हो गया।
Veteran actress kamini kaushal funeral son vidur bids final farewell
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMरहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
May 17, 2026 | 08:58 PMलाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
May 17, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














