-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Venkatesh Rana Daggubati To Star In Indian Adaptation Of Ray Donovan Series
वेंकटेश और राणा दग्गुबाती ने मिलाया हाथ, ‘रे डोनोवन’ सीरीज में करेंगे काम
- Written By: उज्वला धारपवार

Venkatesh, Rana Daggubati to star in Indian adaptation of ‘Ray Donovan’ series: स्ट्रीमिंग मंच नेटफ्लिक्स ने बुधवार को घोषणा की कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती और राणा दग्गुबाती ‘‘राणा नायडू’’ नामक सीरीज में काम करेंगे जो प्रसिद्ध अमेरिकी टीवी सीरीज ‘‘रे डोनोवन’’ का भारतीय रूपांतरण है। यह सीरीज राणा नायडू के जीवन पर आधारित होगी जो बॉलीवुड में किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या होती है तो उसके लिए खड़ा रहता है। ‘‘इनसाइड एज’’ से लोकप्रिय हुए करण अंशुमान इस सीरीज का निर्देशन करेंगे और ‘‘द फैमिली मैन’’ (दूसरा सीजन) के सुपर्ण वर्मा इसके सह-निर्देशक होंगे।
हिंदी में आने वाली इस सीरीज में असल जिंदगी में चाचा-भतीजे की जोड़ी वेंकटेश और राणा पहली बार एक साथ काम करेंगे।‘‘दम मारो दम’’ और ‘‘बेबी’’ जैसी हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके राणा ने कहा कि वह अपने चाचा वेंकटेश के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। अभिनेता (36) ने एक बयान में कहा, ‘‘यह मेरे लिए बहुत खास है। मेरे चाचा वेंकटेश और पहली बार किसी लंबी कहानी पर नेटफ्लिक्स के साथ काम करना बहुत खास है और वो भी ऐसी कहानी जो उससे काफी अलग है जो हमने अभी तक अपने करियर में की।’’
सम्बंधित ख़बरें
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Dhamaal 4 Collection Day 2: वीकेंड का मिला फायदा, दूसरे दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल
Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
वेंकटेश ने कहा कि अपने भतीजे के साथ काम करने के लिए यह सबसे सही सीरीज है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं राणा के साथ काम करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता, हम सेट पर धूम मचाने जा रहे हैं और यह कार्यक्रम हमारे साथ काम करने के लिए एकदम सही है। मैं खुद भी रे डोनोवन का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।’’ (भाषा)
Venkatesh rana daggubati to star in indian adaptation of ray donovan series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Toronto Festival Shooting: कनाडा के स्ट्रीट फेस्टिवल में अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत
Jul 12, 2026 | 09:00 AMवियतनाम नाव हादसा: तमिलनाडु के कई पर्यटकों की मौत के बाद एक्शन में आए सीएम विजय, लिया ये बड़ा फैसला
Jul 12, 2026 | 08:55 AMMoshi Garbage Depot: PCMC प्लांट हादसे में चौथे दिन मिला एक और शव, अब भी 7 लोग मलबे में फंसे
Jul 12, 2026 | 08:36 AMनागपुर: ‘एसिलॉक’ पर एफडीए की बड़ी कार्रवाई, जानिए क्यों लगाया गया प्रतिबंध?
Jul 12, 2026 | 08:35 AMITR Filing 2026 Deadline: अब तक 1.7 करोड़ टैक्सपेयर्स ने भरा रिटर्न, 31 जुलाई की आखिरी तारीख से पहले करें काम
Jul 12, 2026 | 08:32 AMKSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Jul 12, 2026 | 08:21 AMहोर्मुज बंद पर भड़का अमेरिका! ईरान पर बहरीन से दागीं मिसाइलें; 7 शहरों के 12 ठिकाने तबाह
Jul 12, 2026 | 08:18 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM













