- Hindi News »
- Entertainment »
- Vash Possessed By The Obsessed Movie Review A Classic Horror Tale Filled With Twists And Turns Read Full Details Of The Movie Here
‘वश: पॉज़्ज़्ड बाई ऑब्सेस्ड’– ढेर सारे ट्वीस्ट्स और टर्न्स के साथ एक खौ़फनाक हॉरर थ्रिलर का रिव्यू
हॉरर फिल्मों के दर्शकों के लिए इस शुक्रवार को अभिनेत्री गंगा ममगई और विवेक जेटली की फिल्म 'वश: पॉज़्ज़्ड बाई ऑब्सेस्ड' रिलीज हो रही हैं. इसे देखने से पहले आइए जानते हैं कि कैसी यह फिल्म।
- Written By: नवभारत डेस्क

(Photo Credits: File Photo)
फिल्म: वश: पॉज़्ज़्ड बाई ऑब्सेस्ड
कास्ट: गंगा ममगई, विवेक जेटली, ऋतुराज सिंह, कावेरी प्रियम, प्रीति कोचर, विशाल सुदर्शनवार
निर्देशक: जगमीत सिंह समुंदरी
सम्बंधित ख़बरें
MP News: ग्वालियर खदान मर्डर मिस्ट्री, पानी में तैरता मिला युवक का शव; शर्ट की दोनों तरफ बंधे थे पत्थर
मुंबई से सुरजागड तक विकास की नई लकीर; महायुति सरकार ने बिछाया 4 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स का जाल
छत्रपति संभाजीनगर के लिए राहत: जून से 55 MLD अतिरिक्त पानी मिलने का रास्ता साफ, मनपा आयुक्त ने दी जानकारी
India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट! जानिए अब कितना बचा है भारत का फॉरेक्स रिजर्व
निर्माता: गंगा ममगई
संगीत: मुख़्तार सहोता
रनटाइम: 1 घंटा 48 मिनट
रेटिंग: 3 स्टार्स
कहानी: फिल्म की कहानी शुरू होती है जिसमें एक युवा और युवती अपनी मंजिल पर जल्दी पहुंचने के लिए सुमसान जंगल के रास्ते को चुनते हैं। इस दौरान ये दोनों किसी अदृश्य शक्ति के हमले से शिकार हो जाते हैं । इस खबर के फैलने के बाद शहर की पॉपुलर टीवी रिपोर्टर पूजा (कावेरी प्रियम) इस घटना को रिपोर्ट करते हुए बताती हैं कि यह एक सिलसिलेवार तरीके से जंगल के इसी स्थान पर हो रही घटना है जिसमें लगातार मौत का शिकार हो रहे हैं । इस घटना की चर्चा यही थम जाती है और इसकी कहानी आगे बढती है । इस बार शहर में आंचल (गंगा ममगईं ) नाम की एक लड़की आती है जिसके साथ कुछ अजीब घटनायें होती हैं । वह कुछ परेशान है और इस बीच रक्षित (विवेक जेटली) अपने माँ के कहने पर अपनी प्रेमिका आंचल को शादी के लिए मनाता हैं । आंचल और रक्षित की शादी के बीच कुछ अजीब घटनायें होती हैं जिसे रक्षित का दोस्त शादी की फोटोग्राफ में देखता है लेकिन इसके पहले वह अपने दोस्त को कुछ बता पाया, ये अनजान शक्ति उसकी जान ले लेती हैं । आंचल शादी के बाद लगातार किसी अनजानी शक्तियों से परेशान हैं। ऐसे में वो टीवी रिपोर्टर दोबारा इस मामले पर काम अक्रती है और उसे कुछ चौंकाने वाले खुलासे होते हैं. इसी तरह से ये कहानी तेज गति से आगे बढ़ती है जिसमें कई सारे ट्वीस्ट्स और टर्न्स देखने को मिलते हैं ।
अभिनय: फिल्म में लीड रोल में आंचल के किरदार में गंगा ममगई का अभिनय प्रभावशाली हैं । फिल्म के पहले हिस्से में आंचल के किरदार के रंग और परते अलग हैं जबकि फिल्म के दूसरे भाग में कई चुनौतीपूर्ण दृश्य उनके हिस्से आए हैं । फिल्म के दूसरे प्रमुख किरदार रक्षित के रोल में विवेक जेटली का अभिनय भी सराहनीय है । फिल्म के प्रि-क्लाईमेक्स में उनके एक्शन और तेवर दोनो पर्दे पर अच्छे लगते हैं । अन्य प्रमुख किरदारों में पूजा के किरदार में कावेरी प्रियम और बेहराम के किरदार में विशाल सुदर्शनवार ने भी बहुत शानदार परफॉर्मेंस दिया है। शास्त्री जी के किरदार में ऋतुराज कहानी प्रशंसनीय है।
फाइनल टेक: जगमीत सिंह समुंदरी का लेखन और निर्देशन काफी सुलझा हुआ है । दरअसल यह हॉरर स्टोरी एक साधारण परिवार के जीवन में आए असाधारण अनुभवों ट्विस्ट और टर्न के साथ बहुत ही प्रभावशाली तरीके से दर्शाती है । फिल्म का पहला हिस्सा थोड़ा धीमा हैं लेकिन इंटरवल तक कहानी में बहुत कुछ ऐसा घटित होता हैं दर्शक कहानी के दूसरे भाग के लिए एक्साइटेड हो जाते हैं। फिल्म की कहानी अपने क्लाइमेक्स से पहले कई बार चौंकाती है। अगर आपको हॉरर फिल्में पसंद हैं,तो ‘वश: पॉज़्ज़्ड बाई ऑब्सेस्ड’ आपको निराश नहीं करेगी। फिल्म का संगीत कहानी से रोमांच को जोड़ता है। मनमोहक धुनें और अच्छी तरह से तैयार किए गए बैकग्राउंड रहस्य को बढ़ाते हैं फिल्म रहस्यमय और डरावने एलिमेंट के साथ एक परफेक्ट फिल्म हैं जो फिल्म के आखिरी दृश्य तक बांध कर रखती हैं।
Vash possessed by the obsessed movie review a classic horror tale filled with twists and turns read full details of the movie here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: ग्वालियर खदान मर्डर मिस्ट्री, पानी में तैरता मिला युवक का शव; शर्ट की दोनों तरफ बंधे थे पत्थर
May 22, 2026 | 09:26 PMमुंबई से सुरजागड तक विकास की नई लकीर; महायुति सरकार ने बिछाया 4 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स का जाल
May 22, 2026 | 09:25 PMछत्रपति संभाजीनगर के लिए राहत: जून से 55 MLD अतिरिक्त पानी मिलने का रास्ता साफ, मनपा आयुक्त ने दी जानकारी
May 22, 2026 | 09:12 PMIndia Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट! जानिए अब कितना बचा है भारत का फॉरेक्स रिजर्व
May 22, 2026 | 09:10 PMआखिरी मुकाबले से पहले 422 रन बनाने वाला बल्लेबाज IPL से बाहर, अब KKR की नैया कौन पार लगाएगा?
May 22, 2026 | 09:02 PMउद्योग मंत्री उदय सामंत का बयान, ईंधन संकट पर राजनीति न करें, स्थिति पर केंद्र की है पैनी नजर
May 22, 2026 | 08:52 PMMP में ‘एक विधि’ का शंखनाद, CM मोहन यादव ने लॉन्च की UCC की आधिकारिक वेबसाइट; 15 जून तक लिए जाएंगे सुझाव
May 22, 2026 | 08:44 PMवीडियो गैलरी

मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM










