वाणी कपूर ने पिता के खिलाफ जाकर चुना एक्टिंग का रास्ता, शुद्ध देसी रोमांस से शुरू हुआ सफर

Vaani Kapoor Birthday Special: वाणी कपूर ने करियर की शुरुआत होटल इंडस्ट्री से की थी। उन्होंने इग्नू से टूरिज्म में पढ़ाई की और आईटीसी होटल में काम किया। यहीं से उनके मन में एक्टिंग का शौक जगा।
वाणी कपूर ने पिता के खिलाफ जाकर चुना एक्टिंग का रास्ता, शुद्ध देसी रोमांस से शुरू हुआ सफर
वाणी कपूर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vaani Kapoor Birthday: बॉलीवुड की ग्लैमरस और टैलेंटेड एक्ट्रेस वाणी कपूर का नाम आज उन सितारों में शुमार है, जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई। 23 अगस्त 1988 को दिल्ली में जन्मीं वाणी इस साल 37 साल की हो रही हैं। उनका जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था। वाणी बचपन से ही काफी आत्मनिर्भर थीं और अपने फैसले खुद लेने में विश्वास रखती थीं।

बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले वाणी ने होटल इंडस्ट्री में काम किया था। उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) से टूरिज्म में ग्रैजुएशन किया और जयपुर के ओबेरॉय होटल में इंटर्नशिप की। इसके बाद वे आईटीसी होटल में काम करने लगीं। यहीं एक फिल्म की शूटिंग देखकर उनके मन में एक्टिंग का शौक जागा और उन्होंने ठान लिया कि अब उन्हें बॉलीवुड में करियर बनाना है।

वाणी कपूर का फैसला

हालांकि, वाणी का यह फैसला आसान नहीं था। उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह मॉडलिंग या फिल्मों में जाएं। जबकि उनकी मां ने उनका साथ दिया। पापा की नाराज़गी के बावजूद वाणी ने अपने सपनों का पीछा किया और मायानगरी मुंबई का रुख किया। वाणी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में टीवी सीरियल ‘स्पेशल एट 10’ से की। हालांकि, उन्हें असली पहचान यशराज फिल्म्स की ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से मिली। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा के साथ वाणी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू भी मिला।

वाणी कपूर का करियर

इसके बाद उन्होंने ‘बेफिक्रे’ (रणवीर सिंह के साथ) और ‘वार’ ( ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ) जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन वाणी ने अपनी असली एक्टिंग का दमखम फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ (2021) में दिखाया। इस फिल्म में उन्होंने एक ट्रांसजेंडर महिला का किरदार निभाया था, जिसने जेंडर चेंज कराया होता है। इस किरदार के लिए वाणी की तारीफ फिल्म समीक्षकों और दर्शकों ने जमकर की।

वाणी कपूर की मेहनत

आज वाणी कपूर बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जो सिर्फ अपनी खूबसूरती ही नहीं बल्कि दमदार एक्टिंग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। होटल इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का वाणी कपूर का सफर बताता है कि अगर जुनून और मेहनत हो, तो कोई भी सपना हकीकत बन सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com