हॉलीवुड की 4 फिल्में ठुकराने वाली पहली एक्ट्रेस थी निम्मी, जानें अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया की कहानी

Nimmi Birth Anniversary: एक्ट्रेस निम्मी का जन्म 18 फरवरी 1927 को हुआ था। अंदाज के सेट पर निम्मी की मुलाकात राज कपूर से हुई, जो उस मूवी में एक्टिंग कर रहे थे। उस समय राज कपूर अपनी फिल्म बरसात की शूटिंग भी कर रहे थे।
हॉलीवुड की 4 फिल्में ठुकराने वाली पहली एक्ट्रेस थी निम्मी, जानें अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया की कहानी
निम्मी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Updated on

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री की गोल्डन एरा यानी एक्ट्रेस निम्मी का नाम 18 फरवरी 1927 को आगरा में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनकी मां एक सिंगर और एक्ट्रेस थी, जिन्हें वाहिदन के नाम से जाना जाता था। वो फिल्म इंडस्ट्री के अंदर अच्छी तरह से जुड़ी हुई थीं। निम्मी के पिता अब्दुल हकीम मिलिट्री कांट्रेक्टर के तौर पर काम करते थे। निम्मी का असली नाम नवाब था, जो कि उनके दादा ने रखा था, जबकि उनकी दादी ने बानो जोड़ा था।

निम्मी जब छोटी थीं, तब बॉम्बे जाती थीं। उनके पास उस वक्त की ढेर सारी यादें हैं। उनकी मां के महबूब खान और उनकी फैमिली से अच्छे संबंध थे, जो फिल्म बनाने के बिजनेस में बहुत प्रभावशाली थे। साल 1948 में महबूब खान ने निक्की को 'अंदाज' के प्रोडक्शन का काम दिखने के लिए सेंट्रल स्टूडियो में इनवाइट किया था, क्योंकि महबूब और निम्मी की मां के अच्छे रिलेशन थे।

'अंदाज' के सेट पर निम्मी की मुलाकात राज कपूर से हुई, जो उस मूवी में एक्टिंग कर रहे थे। उस समय राज कपूर अपने प्रोडक्शन की फिल्म बरसात की शूटिंग भी कर रहे थे। 'अंदाज' के सेट पर गेस्ट के रूप में निम्मी की मासूमियत देखने के बाद राज कपूर ने 'बरसात' में उन्हें प्रेम नाथ के अपोजिट कास्ट किया। ये मूवी जब रिलीज हुई तो इतिहास रच दिया। फिल्म में राज कपूर, नरगिस और प्रेम नाथ जैसे सितारों के होने के बावजूद निम्मी ने अपना प्रभाव छोड़ा।

'बरसात' के बाद निम्मी के पास फिल्मों के ऑफर्स की बाढ़ सी आ गई। निम्मी ने राज कपूर, देव आनंद, दिलीप कुमार जैसे स्टार्स के साथ काम किया। मेकर्स उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए बेताब हो गए। निम्मी को महबूब खान 'आन' साल 1952 में कास्ट करने वाले थे। 'आन' दुनिया भर में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्मों में से एक थी।

'आन' का लंदन में बेहद भव्य प्रीमियर हुआ था, जिसमें निम्मी ने शिरकत की थी। लंदन ट्रिप के दौरान में निम्मी की मुलाकात वेस्टर्न फिल्म पर्सनैलिटी Errol Flynn से हुई। उन्होंने निम्मी का हाथ चूमने की कोशिश की, लेकिन निम्मी ने कहा कि मैं इंडियन गर्ल हूं और आप ऐसा नहीं कर सकते। इसके अगले दिन ये सब अखबार में छप गया और निम्मी 'द अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया' कहलाईं। निम्मी ने 2013 में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 'आन' के लंदन प्रीमियर में उन्हें हॉलीवुड से चार ऑफर मिले थे। हालांकि, निम्मी ने इन ऑफर्स को ठुकरा दिया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com