-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Tv Actress Shiny Doshi Revealed Her Father Called Her Prostitute For Acting In Shows
Shiny Doshi: ‘मां इससे धंधा करवाती है’, खुद पिता ने कहा था वेश्या, एक्ट्रेस शाइनी दोशी का छलका दर्द
- Written By: अनिल सिंह
Shiny Doshi Father Called Her Prostitute: टीवी एक्ट्रेस शाइनी दोशी ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि उनके पिता ने उनको वेश्या तक कह दिया था, उन्हें उनका काम पसंद नहीं था।

पिता ने कहा था वेश्या, एक्ट्रेस शाइनी दोशी का छलका दर्द
Shiny Doshi Talks About Her Father: टीवी एक्ट्रेस शाइनी दोशी को टीवी सीरियल ‘पांड्या स्टोर’ और ‘जमाई राजा’ जैसे सीरियल से खूब शोहरत मिली। लेकिन एक्ट्रेस बनने के पहले उन्हें पेशेवर ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्हें अपने रूढ़िवादी परिवार से लड़ाई लड़नी पड़ी। उनके पिता को उनका शूटिंग पर देर रात तक रुकना पसंद नहीं था। इस वजह से उन्होंने अपनी बेटी शाइनी को एक बार वेश्या तक कह दिया था। इस बात का खुलासा खुद शाइनी दोशी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। शाइनी ने बताया कि उनके पिता उनके करियर की चॉइस को लेकर नाराज थे, वह उन्हें हमेशा भला बुरा कहते रहते थे।
सिद्धार्थ कन्नन को दिए गए इंटरव्यू में शाइनी दोशी ने कहा मेरे पिता मुझे वेश्या कहते थे। मेरी प्रिंट शूटिंग अहमदाबाद में काफी देर तक चलती थी। कभी-कभी रात को दो-तीन बजे बैकअप होता था। मां हर शूट में मेरे साथ होती थी। तब मैं सिर्फ 16 साल की थी और जब हम घर आते थे, तो ऐसा नहीं था कि हमसे पूछा जाए कि तुम ठीक हो। घर आने पर पापा खराब शब्द बोलते थे, उन्होंने मां को यह कहा था कि तुम 3 बजे तक बेटी को ले जा रही हो, धंधा करवा रही हो, उनकी भाषा बहुत खराब थी।
ये भी पढ़ें- ‘मैं ठीक हूं…, दुआ है आप अच्छी जगह हो’, मदर्स डे पर मुनव्वर फारुकी की पोस्ट देख रो पड़े फैंस
सम्बंधित ख़बरें
मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन से सदमे में परिवार, सोशल मीडिया पर शोक की लहर
समुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
Alliance Controversy: जरीन खान ने रखी अपनी बात, डॉली जावेद विवाद पर दिया बड़ा बयान
Spirit Update: ‘स्पिरिट’ की शूटिंग ने पकड़ी रफ्तार, प्रभास ने शुरू किए इंटेंस एक्शन सीन्स, फैंस का बढ़ा उत्साह
इंटरव्यू के दौरान शाइनी दोशी ने बताया कि मेरा परिवार रूढ़िवादी गुजराती परिवार है। फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करना उन्हें पसंद नहीं है। गुजराती रूढ़िवादी परिवारों में आज भी एक्टिंग करने वालों को अच्छा नहीं माना जाता। उनका यह मानना है कि यह एक्टर है, यह क्या काम करते होंगे, एक्ट्रेस तो ऐसे ही होते हैं, मेरे परिवार में कई लोग मुझे कहते थे, यह एक्टर है, तो यह वेश्या है। मेरी फैमिली मेंबर्स कहते थे कि इसकी मां इससे धंधा करवा रही है। यह मॉडलिंग करती है, तो यह प्रॉस्टिट्यूट होगी। लेकिन जब मेरा पहला शो आया तो लोगों के मुंह पर ताला लग गया। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि शाइनी ने मदर्स डे के मौके पर अपने पिता को लेकर जो बात कही है वह चौंकाने वाली है। हालांकि उनके पिता का निधन हो चुका है, शाइनी ने बताया कि उन्होंने अपने पिता का अंतिम संस्कार अपने हाथ से किया था, उन्होंने अपने पापा के पार्थिव शरीर को न सिर्फ कंधा दिया था बल्कि मुखाग्नि भी दी थी।
Tv actress shiny doshi revealed her father called her prostitute for acting in shows
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन से सदमे में परिवार, सोशल मीडिया पर शोक की लहर
Jul 08, 2026 | 06:36 PMJio का बड़ा धमाका, 900 से कम के 5 प्रीपेड प्लान में मिल रहा Extra Data, जानिए किस रिचार्ज में ज्यादा फायदा
Jul 08, 2026 | 06:35 PMइंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट के सामने बच्चे ने किया पेशाब, वायरल VIDEO के बाद पैरेंटिंग और सिविक सेंस पर छिड़ी बहस
Jul 08, 2026 | 06:31 PMSudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Jul 08, 2026 | 06:22 PMविरार और दहानू के लोगों के लिए वेस्टर्न रेलवे ने किया ये खास इंतजाम, लोकल ट्रेन से कैसे जाएंगे वसई के आगे?
Jul 08, 2026 | 06:22 PMमहाराष्ट्र में अब गैर-किसान नहीं खरीद पाएंगे खेत, चंद्रशेखर बावनकुले के इस निर्णय से भूमाफियाओं में हडकंप
Jul 08, 2026 | 06:18 PMढोलक बजाते हुए ‘हरे कृष्णा’ गाती दिखी विदेशी बच्ची, 19 सेकंड का VIDEO जीत रहा लोगों का दिल
Jul 08, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM













