आज है विनोद खन्ना का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

Vinod Khanna
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना की 6 अक्टूबर को बर्थ एनिवर्सरी (Vinod Khanna Birth Anniversary) यानी जयंती है। विनोद खन्ना (Vinod Khanna) का जन्म 1946 को पेशावर में हुआ था। उनका परिवार साल 1947 में हुए विभाजन के बाद पेशावर से मुंबई आ गया था। उनके माता-पिता का नाम कमला और किशनचंद खन्ना था। विनोद खन्ना पांच भाई बहनों में से एक हैं। उनके एक भाई और तीन बहने हैं। आजादी के समय हुए बंटवारे के बाद उनका परिवार पाकिस्तान से मुंबई आकर बस गया। 

विनोद खन्ना एक बहुत बड़े सुपरस्टार थे। उसकी एक्टिंग के साथ उनकी लुक्स की भी बहुत तारीफ होती थी। विनोद खन्ना अपनी परफेक्ट चाल के लिए भी जानें जाते थे। विनोद खन्ना के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

विनोद खन्ना के पिता कपड़ों और केमिकल बनाने का कारोबार किया करते था। विनोद खन्ना ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट मैरी स्कूल से की। फिर 1957 में खन्ना अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गए थे। उसके बाद ने अपनी आगे की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से की थी। तीन साल बाद उनका परिवार फिर से मुंबई पहुंचा। जहां सीडेनहम कॉलेज से उन्होंने कॉमर्स में स्नातक किया था।

विनोद खन्ना ने कॉलेज के दिनों में ही थियेटर में काम करना शुरू कर दिया था। वहां उनकी मुलाकात गीतांजलि से हुई। विनोद खन्ना ने साल 1968 मे आई फिल्म “मन का मीत” से अपना फ़िल्मी सफर शुरू किया था। हालांकि इस फिल्म में हीरो सुनील दत्त और खलनायक की भूमिका में विनोद खन्ना थे। 

उसके बाद विनोद खन्ना फिल्मों में लगातार सफलता पा रहे थे। जब उन्होंने गीतांजलि से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना हुए। विनोद खन्ना ने करीब 150 से ज्यादा फिल्में की है। विनोद खन्ना रविवार को काम नहीं करते थे। एक्टर एक खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। लेकिन तभी उन्हें अपनी ज़िन्दगी में एक खालीपन सा लगा। 

विनोद खन्ना ने अपनी जिंदगी का ये खालीपन दूर करने के लिए अपना घर और शोहरत सब छोड़ कर संन्यास लेने का फैसला किया। एक्टर अमेरिका में आध्यात्मिक गुरु ओशो के आश्रम चले गए। यहां वो पांच साल तक रहे। आश्रम में विनोद खन्ना ने हर एक छोटा बड़ा काम किया। यहाँ तक की  माली भी बने और टॉयलेट भी साफ किया। लेकिन जब एक्टर वजह भारत आए तक उनकी पत्नी ने उन्हें तलाक दे दिया। उसके बाद साल 1990 में विनोद खन्ना ने दूसरी शादी कविता से शादी की। दोनों से एक बेटा साक्षी खन्ना और बेटी श्रद्धा खन्ना हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com