आज है बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ का जन्मदिन, कैसेट बेचने का भी कर चुके हैं काम

Happy Birthday Govinda
Photo - Instagram
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज (Veteran) अभिनेता (Actor) गोविंदा (Govinda) का आज 59वां जन्मदिन है। उनका जन्म 21 दिसंबर 1963 को मुंबई में गायिका और एक्ट्रेस निर्मला देवी और पूर्व एक्टर अरुण आहूजा के घर में हुआ था। उनके माता-पिता ने उनका नाम गोविंद आहूजा रखा था। गोविंदा एक एक्टर के साथ-साथ नर्तक और पूर्व राजनीतिज्ञ भी हैं। फैंस उनके ठुमकों के भी दीवाने हैं। वो अपने एक्टिंग करियर में 165 से अधिक फिल्में बॉलीवुड इंडस्ट्री को दे चुके हैं।

उन्होंने 1986 में रिलीज फिल्म ‘इल्जाम’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनकी ये फिल्म हिट थी। इसके बाद वो ‘लव 86’, ‘जीते हैं शान से’, ‘दो कैदी’, ‘हम’, ‘शोला और शबनम’, ‘आंखें’, ‘राजा बाबू’, ‘कुली नंबर 1’, ‘आंदोलन’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘दीवाना’, ‘मस्ताना’, ‘दुल्हे राजा’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘अनाड़ी नंबर 1’, ‘जोड़ी नंबर 1’, ‘हसीना मान जाएगी’ जैसे कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुके हैं।

गोविंदा डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स’ के सीज़न 2 में बतौर जज नजर आ चुके हैं। 11 मार्च 1987 को गोविंदा ने सुनीता मुंजाल से शादी की थी। उन्होंने अपने इस शादी को चार साल तक गुप्त रखा था। गोविंदा और सुनीता आहूजा दो बच्चों बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन के पैरेंट्स हैं। बेटी टीना आहूजा ने 2015 में ‘सेकंड हैंड हसबैंड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

बता दें कि फिल्मों में आने से पहले गोविंदा का एक समय ऐसा भी था जब उन्हें कैसेट बेचने का काम करना पड़ता है। फिलहाल, एक्टर गोविंदा लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। वो इन दिनों टीवी शोज में बतौर गेस्ट नजर आते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com