हितेन तेजवानी का आज है 48वां जन्मदिन, आगामी फिल्म 'अर्ध' में निभाएंगे अपना किरदार

Hiten Tejwani
Photo- Instagram
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) एक टेलीविजन (Television) एक्टर (Actor) है। इनका जन्म 5 मार्च 1974 को हुआ था। इन्होंने अब तक कई धारावाहिकों (Serials) और फिल्मों (Films) में अपनी भूमिका निभा चुके है। अभिनेता रियलिटी शो (Reality Show) बिग बॉस 11 (Big Boss 11) में भी पार्टिसिपेट (Participated) कर चुके है। एक्टर ने 29 अप्रैल 2004 को गौरी प्रधान से शादी किए थे। गौरी प्रधान 11 नवंबर 2009 को जुड़वां बच्चों को जन्म दी थी। जिसमें एक बेटा नेवान और एक बेटी कात्या है। हालांकि, हितेन तेजवानी पहले से शादीशुदा थे। जिसका वर्ष 2001 में तलाक हो गया था। इस बात का खुलासा खुद अभिनेता ने ही किया था।

अभिनेता ने कई टीवी धारावाहिक चैनलों में अपने अभिनय से दर्शकों में अपनी पहचान बना चुके है। उन्होंने एकता कपूर के धारावाहिक शो 'घर एक मंदिर' में अभिनय किया था। फिर 'कभी सौतन कभी सहेली', 'कहीं किसी रोज', 'कुटुंब', 'क्यूंकि सास भी कभी बहु थी', 'कैसा ये प्यार है', 'कर्म अपना अपना', 'कसौटी जिंदगी की', 'कुमकुम - एक प्यारा सा बंधन', 'कितनी मोहब्बत है', 'पवित्र रिश्ता', 'बालिका वधू', 'गंगा' टेलीविजन धारावाहिक शामिल है। हितेन तेजवानी 'नच बलिए 2' और 'जोड़ी कमाल की' में भी भाग ले चुके है।

इसके साथ ही अभिनेता 'नच बलिए' के सीजन 4 को होस्ट करते हुए देखे गए थे। उन्होंने वर्ष 2013 से 2014 तक 'सावधान इंडिया' को भी होस्ट किया अभिनेता बिग बॉस 12 और बिग बॉस 13 में गेस्ट बनकर पहुंचे थे। हितेन तेजवानी हिंदी फिल्म 'कृष्णा कॉटेज', 'लव गेम्स', 'सांसें', 'कलंक' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुके है। एक्टर वेब सीरीज में भी काम कर चुके है। जिसमें 'करले तू भी मोहब्बत' में वकील के किरदार में नजर आए थे। अभिनेता बहुत जल्द अपनी आगामी फिल्म 'अर्ध' में अभिनेता राजपाल यादव और रुबीना दिलैक के साथ लीड रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है।