'वांटेड गर्ल' का आज है 37वां बर्थडे, 15 की उम्र में किया था एक्टिंग डेब्यू, इस फिल्म से मिली थी...

फरहान आजमी मुंबई में स्थित एक रेस्तरां के मालिक भी है। उनके पिता अबू आजमी समाजवादी पार्टी के नेता है।
Happy Birthday Ayesha Takia
Photo - Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : 'वांटेड गर्ल' के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया (Ayesha Takia) आज भले ही फिल्मी परदे से दूर हैं। लेकिन आज भी वो फिल्म 'टार्ज़न द वण्डर कार' (Tarzan The Wonder Car)  और सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'वांटेड' (Wanted) में अपनी अहम भूमिका निभाकर बॉलीवुड में शुमार हैं। एक्ट्रेस ने महज 13 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी और 15 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था।

आयशा टाकिया आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आयशा टाकिया का जन्म 10 अप्रैल, 1986 को मुंबई (Mumbai) में एक गुजराती (Gujarati) हिंदू (Hindu) पिता और एक कश्मीरी मुस्लिम मां के घर में हुआ था। एक्ट्रेस 'दिल मांगे मोर', 'शादी नंबर-1', 'शादी से पहले', ‘सोचा ना था’, ‘कैश’, ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘संडे’, ‘दे ताली’ और ‘पाठशाला’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस 23 साल की उम्र में 1 मार्च 2009 को बिजनेसमैन फरहान आजमी से शादी की थी।

फरहान आजमी मुंबई में स्थित एक रेस्तरां के मालिक भी है। उनके पिता अबू आजमी समाजवादी पार्टी के नेता है। आयशा टाकिया फरहान आजमी से शादी करने के बाद अपने नाम के आगे आजमी लगाने लगी। कपल का एक बेटा Mikail Azmi है। फिलहाल, एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से दूर अपने फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मिलियन से अधिक फैंस फॉलोअर्स हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com