आज है सुप्रिया पाठक का जन्मदिन, जानें उनके अनसुने किस्से

WhatsApp Image 2022-01-06 at 7.17.58 PM
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : अभिनेत्री (Actress) सुप्रिया पाठक (Supriya Pathak) आज अपना 61वां जन्मदिन (Birthday) मना रही है। इनका जन्म 7 जनवरी, 1961 को मुंबई में हुआ था। अभिनेत्री गुजराती (Gujarati) और हिंदी फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन (Television) में भी काम करती है। अभिनेत्री प्रमुख सहायक के लिए तीन फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित कि जा चुकी है। 

साल 1981 में सुप्रिया पाठक ने हिंदी फिल्म 'कलयुग' से अपने करियर कि शुरुआत की। इसके साथ ही इन्होंने बाजार, गांधी, बेकरार, मासूम, धर्म और कानून, आवाज, बहु की आवाज, मिर्च मसाला, अर्जुन, झूठी, दिलवाला, फलक, मदहोश, कमला की मौत, राख, दाता, बेवफा, सरकार, पंगा ना लो, धर्म, खिचड़ी, मौसम, सरकार 3, जय मम्मी दी, रामप्रसाद की तेरहवी, दी बिग बुल, तूफान, मिमी, रश्मि राकेट आदि फिल्मों में काम कर चुकी है।

 तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी निभाया किरदार 

इनकी गुजरती  फिल्म 'कैरी ऑन केसर और बेस्ट ऑफ लक लालू है। सुप्रिया पाठक की टेलीविजन शो जिसमें दर्पण, कथा सागर, जिन्दगी, इधर-उधर, मोहनदास बी.ए.एल.एल.एम, एक महल हो सपना का, खिचड़ी, नया ऑफिस ऑफिस, रिमोट कंट्रोल, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, तू मेरे अगल-बगल है, जाने क्या होगा रामा रे, मेरे साईं आदि शामिल है।

सुप्रिया पाठक ने वेब सीरीज में भी काम किया 

सुप्रिया पाठक ने वेब सीरीज में भी काम किया जिसमें कार्टेल और तब्बर शामिल है। अभिनेत्री कई पुरस्कारों से सम्मानित है जिसमें फिल्मफेयर अवार्ड , आई आई एफ ए अवार्ड, स्क्रीन अवार्ड, जी सिने अवार्ड आदि कई अवार्ड शामिल है।  

Navbharat Live
navbharatlive.com