- Hindi News »
- Entertainment »
- Today Is Gulzar 88th Birthday Know Some Special Things Related To His Life
गुलजार का आज है 88वां जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें
- Written By: संदीप पांडे

Happy Birthday Gulzar
मुंबई : मशहूर (Famous) गीतकार (Lyricist) गुलजार (Gulzar) आज किसी नाम के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई हैं। गुलजार उर्फ संपूर्ण सिंह कालरा (Sampooran Singh Kalra) का जन्म 18 अगस्त 1934 को एक सिख परिवार में माखन सिंह कालरा और सुजान कौर के घर दीना, झेलम जिले, ब्रिटिश भारत में हुआ था। जोकि अब पाकिस्तान में हैं। गुलजार का आज 88वां जन्मदिन हैं। गुलजार एक इंडियन गीतकार के साथ-साथ कवि, फिल्म निर्देशक, फिल्म निर्माता, लेखक और पटकथा लेखक हैं। जो हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1963 में संगीत निर्देशक एस.डी. बर्मन की फिल्म ‘बंदिनी’ में एक गीतकार के रूप में किया। गुलजार कई संगीत निर्देशकों के साथ काम किए। जिनमें आर. डी. बर्मन, सलिल चौधरी, विशाल भारद्वाज और ए.आर. रहमान शामिल हैं। गुलजार कई पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। जिसमें भारतीय राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर पुरस्कार, अकादमी पुरस्कार, ग्रैमी पुरस्कार, पद्म भूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार जैसे कई पुरस्कार जीते। अप्रैल 2013 में, गुलजार को असम विश्वविद्यालय का कुलाधिपति के रूप में नियुक्त किया गया था। गुलजार साल 1973 में अभिनेत्री राखी से शादी किए। जिससे उन्हें एक बेटी मेघना गुलजार है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने राष्ट्रगान का किया बॉयकॉट, एशियन कप में खिलाड़ियों का ‘मौन विद्रोह’; देखें VIDEO
चोट ने बिगाड़ा कीवी टीम का खेल, सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बाहर, टॉप ऑर्डर के लिए न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
केरल की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री केपी उन्नीकृष्णन का निधन, संसद की बुलंद आवाज हुई खामोश
राजस्थान के जंगलों में 48 दिन ‘शिकार’: बोरिवली की 8 करोड़ की चोरी का खुलासा, ड्रोन की मदद से पकड़े गए चोर
मेघना गुलजार ने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से फिल्म निर्माण में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ‘जस्ट मैरिड’, ‘दस कहानियां’, ‘तलवार’, ‘राज़ी’ और ‘छपाक’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं। साल 1988 में गुलजार ने नसीरुद्दीन शाह अभिनीत और दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले एक टेलीविजन धारावाहिक ‘मिर्ज़ा ग़ालिब’ का निर्देशन किया। गुलजार मुख्य रूप से उर्दू और पंजाबी में लिखते हैं। उनकी कविता ब्रज भाषा, हरियाणवी और मारवाड़ी जैसी कई अन्य भाषाओं में है। उनकी कविताएं तीन संकलनों में प्रकाशित हैं। चांद पुखराज का, रात पश्मीने की और पंद्राह पंच पचत्तर है।
Today is gulzar 88th birthday know some special things related to his life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने राष्ट्रगान का किया बॉयकॉट, एशियन कप में खिलाड़ियों का ‘मौन विद्रोह’; देखें VIDEO
Mar 03, 2026 | 02:51 PMचोट ने बिगाड़ा कीवी टीम का खेल, सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बाहर, टॉप ऑर्डर के लिए न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
Mar 03, 2026 | 02:45 PMकेरल की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री केपी उन्नीकृष्णन का निधन, संसद की बुलंद आवाज हुई खामोश
Mar 03, 2026 | 02:38 PMराजस्थान के जंगलों में 48 दिन ‘शिकार’: बोरिवली की 8 करोड़ की चोरी का खुलासा, ड्रोन की मदद से पकड़े गए चोर
Mar 03, 2026 | 02:38 PMHoli 2026: होली के रंग में रंगे रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम , रोमांटिक अंदाज ने जीता फैंस का दिल
Mar 03, 2026 | 02:32 PMपहलगाम आतंकी हमले का पाक के बाद चीन से कनेक्शन, NIA ने बीजिंग से मांगी सीक्रेट जानकारी
Mar 03, 2026 | 02:30 PMT20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल के लिए मैच ऑफिशियल घोषित, भारत के इस अंपायर को बड़ी जिम्मेदारी
Mar 03, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM










