अदिवि शेष की 'क्षणम्' का रीमेक है टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म, जानें क्या है नाम

Adivi Shesha
Photo- Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : अभिनेता (Actor) अदिवि शेष (Adivi Shesh) की 'मेजर' (Major) फिल्म (Film) का ट्रेलर (Trailer) लांच (Launch) होने के बाद दर्शकों (Audience) में इस फिल्म की कहानी (Story) को जानने की उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म में अदिवि शेष संदीप उन्नीकृष्णन का रोल निभा रहे है। अभिनेता इस फिल्म में अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियों में है। एक्टर इस फिल्म को बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे है। आपको बता दें की अदिवि शेष साल 2018 से ही बॉलीवुड से जुड़े है। 

आपको जानकर हैरानी होगी की अदिवि शेष की सुपरहिट फिल्म 'क्षणम्' के हिंदी रिमेक फिल्म 'बागी 2' में टाईगर श्रॉफ ने अपनी दमदार भूमिका निभाई थी। जी हां, बॉलीवुड फिल्म 'बागी 2' अदिवी शेष की 'क्षणम्' फिल्म का हिंदी रीमेक है। टाइगर श्रॉफ के इस सफलता के पीछे कहीं न कहीं अदिवि शेष का भी योगदान है।  300 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म से साउथ फिल्मों का नाम एक बार फिर सामने आ गया। बॉलीवुड फिल्म स्टूडियोज इस वक्त टॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों के राइट्स को खरीदने में लगी है। हमें इस बात का बड़ी बेसब्री से इंतजार है, की अदिवि शेष की अब अगली हिंदी रीमेक फिल्म कौन सी होगी। 

गौरतलब है की दर्शकों के लिए सबसे अच्छी खबर ये है की एक्टर अदिवि शेष की फिल्म 'मेजर' 27 मई 2022 को रिलीज होगी। वहीं अभिनेता ने भी अपने सोशल मीडिया पर भी ये इशारा किया था कि इस फिल्म को निर्धारित समय पर रिलीज किया जाएगा। सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन और समय पर बनी फिल्म है। संदीप उन्नीकृष्णन ने 26 जनवरी, 2008 में मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल पर आतंकवादियों द्वारा हुए हमले में शहीद हो गए थे। इस दौरान संदीप उन्नीकृष्णन ने कई बंदियों की जान बचाई थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com