टाइगर श्रॉफ नहीं, सलमान खान थे निशाने पर! लॉरेंस बिश्नोई गैंग का चौंकाने वाला प्लान आया सामने

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा। शूटर्स का असली निशाना सलमान खान थे, लेकिन सख्त सिक्योरिटी होने के कारण उन्होंने टाइगर को निशाना बनाया।
Tiger Shroff Firing Case
टाइगर श्रॉफ और सलमान खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुलिस सूत्रों के अनुसार सलमान खान कथित तौर पर शूटर्स का पहला निशाना थे।

  • सलमान खान के घर की रेकी किए जाने की बात रिपोर्ट्स में सामने आई।

  • टाइट सिक्योरिटी देखकर आरोपियों ने कथित तौर पर प्लान बदला।

  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 7 गिरफ्तारियों की खबर सामने आई है।

Salman Khan First Target Shooters: मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि हमलावरों का मुख्य टारगेट कोई और था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे जिस बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, उसका दायरा बेहद बड़ा था। सुरक्षा एजेंसियों के खुलासे ने इस पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री की सिक्योरिटी पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बैंडस्टैंड में की गई थी सलमान के घर की रेकी

पुलिस जानकारी के अनुसार इस सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाले शूटर्स ने मुंबई पहुंचने के बाद सबसे पहले बांद्रा वेस्ट के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित सलमान खान के घर के इलाके का जायजा लिया था।

सलमान खान के घर के आसपास लंबे समय से मंडरा रहे खतरे को भांपते हुए आरोपियों ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जांच की थी। सलमान के घर के बाहर तैनात भारी पुलिस बल और कड़े सुरक्षा घेरे को देखकर हमलावरों को यह अच्छी तरह समझ आ गया था कि वहां हमला करना बेहद मुश्किल और जोखिम भरा साबित होगा।

Tiger Shroff Firing Case
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तीनों आरोपी मुंबई पहुंचे, मेडिकल के बाद आज कोर्ट में पेशी, अब तक 7 की हुई गिरफ्तारी

कड़ी सुरक्षा के चलते शूटर्स को बदलना पड़ा प्लान

सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा के सख्त पहरे को तोड़ पाना उन हमलावरों के लिए मुमकिन नहीं दिख रहा था। इसी वजह से उन्होंने ऐन मौके पर अपनी प्लानिंग में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गैंग के सदस्यों को किसी भी तरह से बॉलीवुड में अपनी दहशत फैलानी थी, ताकि लोग उनके नाम से खौफ खाएं।

जब उन्हें मुख्य टारगेट पर आसानी से सफलता मिलती नहीं दिखी, तो उन्होंने अपनी प्लानिंग बदलते हुए एक ऐसे फिल्मी चेहरे की तलाश शुरू की जो तुलनात्मक रूप से कम सुरक्षा के बीच आम जगहों पर आता-जाता हो।

टाइगर श्रॉफ बने आसान टारगेट

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए टाइगर श्रॉफ इस साजिश के तहत एक आसान ऑपशन साबित हुए। पुलिस के अनुसार टाइगर का मूवमेंट काफी सामान्य रहता है और वह अक्सर कम सुरक्षा के साथ अपनी दैनिक गतिविधियों में बिजी रहते हैं।

शूटर्स को यह लगा कि किसी बड़े सेलिब्रिटी पर हमला करने से फिल्म इंडस्ट्री में फौरन हड़कंप मच जाएगा और उनका मकसद भी पूरा हो जाएगा। इसी सोची-समझी प्लानिंग के तहत उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया और उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सनसनी फैला दी।

Navbharat Live
navbharatlive.com