आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' में नजर आएंगे ये सितारे, जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

Darlings
Photo- Instagram
Updated on

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म (Film) 'डार्लिंग्स' (Darlings) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेत्री इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपने इस फिल्म को लेकर कुछ कड़ियों का खुलासा की है। इस फिल्म में कौन-कौन सितारे काम कर रहे है और ये फिल्म कहां रिलीज होगी सब जानकारी आलिया भट्ट अपने द्वारा पोस्ट वीडियो के जरिए दे दी है।

फिल्म 'डार्लिंग्स' का निर्माण आलिया भट्ट, गौरव वर्मा और गौरी खान आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शन और शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन जसमीत के. रीन कर रही है। फिल्म की कहानी को जसमीत के. रीन, विजय मौर्य और परवेज शेख ने लिखा है। इस फिल्म में एक्ट्रेस शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू अपनी मुख्य भूमिका निभा रहे है। ये एक डार्क कॉमेडी फिल्म है।

इस फिल्म की कहानी एक मां और बेटी पर आधारित है। जो मुंबई जैसे शहर में अपनी जगह तलाश रही है। हालांकि, आलिया भट्ट ने वीडियो में खुलकर कुछ भी जानकारी नहीं दी है। उन्होंने सिर्फ इशारों-इशारों में सब कुछ कह दिया। ये फिल्म इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। उनके इस वीडियो को अब तक 11 लाख लोग देख चुके है। वहीं फैंस उनके इस वीडियो को देखकर उनके फिल्म को देखने के लिए उत्साहित है।    

Navbharat Live
navbharatlive.com