साल 2022 में इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का हुआ निधन, यहां देखें पूरी लिस्ट

Year Ender 2022
Photo - File Pic
Updated on

मुंबई : साल 2022 समाप्ति की ओर है कुछ ही दिनों में नया साल शुरू हो जाएगा। नए साल में लोग फिर से अपनी भाग दौड़ भरी जिंदगी में व्यस्त हो जाएंगे, लेकिन साल 2022 से बहुत सी अनमोल यादें जुड़ी हुई हैं। तो वहीं कुछ दुखद घटनाएं भी साल 2022 में हुई हैं। इस साल कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का निधन भी हुआ है।

जिसमें कई मशहूर हस्तियों ने भी दुनिया को अलविदा कहकर अपने फैंस को सदमा दिया है। जिसमें मशहूर गायक लता मंगेशकर और बप्पी लाहिड़ी भी शामिल हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर जिन्होंने साल 2022 में इस दुनिया से अलविदा ले लिया। 

विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) :

Year Ender 2022

बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का 26 नवंबर को निधन हो गया था। उन्होंने अपनी आखिरी सांस हॉस्पिटल में ली थी।   

तबस्सुम (Tabassum) : 

Year Ender 2022

एक्ट्रेस तबस्सुम का निधन 18 नवंबर 2022 को हुआ था। उन्होंने हार्ट अटैक के चलते 78 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

सुनील शेंडे (Sunil Shende) :

Year Ender 2022

हिंदी और मराठी फिल्मों के एक्टर सुनील शेंडे का 14 नवंबर को निधन हो गया था। वो 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। 

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (Siddhaanth Vir Surryavanshi) :

Year Ender 2022

टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी 46 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। 11 नवंबर को उनका निधन हुआ था।  

अरुण बाली (Arun Bali) :

Year Ender 2022

बॉलीवुड एक्टर अरुण बाली का 7 अक्टूबर को न्यरोमस्कुलर बीमारी से निधन हो गया था।

राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) :

मशहूर कॉमेडियन, एक्टर और राजनेता राजू श्रीवास्तव का निधन 21 सितंबर 2022 को हुआ था।

दीपेश भान (Deepesh Bhan) : 

टेलीविजन एक्टर दीपेश भान का 23 जुलाई को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वो 41 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए।  

के के (KK) :

Singer KK Passed Away

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके का निधन 31 मई को कोलकाता में हुआ था।  

पंडित शिव कुमार शर्मा (Pandit Shiv Kumar Sharma) :

शास्त्रीय संगीत के उस्ताद पंडित शिव कुमार शर्मा का निधन 10 मई को हुआ था। वो 84 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से दुनिया को अलविदा कह दिया था।   

बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) :

Birthday Special: Bappi Lahiri became Bollywood's first rockstar

मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी का 15 फरवरी को 69 साल की उम्र में निधन हो गया था।

रवि टंडन (Ravi Tandon) :

एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता और फिल्ममेकर रवि टंडन का 11 फरवरी को निधन हो गया था। 

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) :

स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर का 6 फरवरी को निधन हो गया था। वो 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं।  

रमेश देव (Ramesh Dev) :

Ramesh Dev

हिंदी और मराठी फिल्म सिनेमा के मशहूर एक्टर रमेश देव का 93 साल की उम्र में 2 फरवरी को निधन हो गया था।

अरुण वर्मा (Arun Verma) :

एक्टर अरुण वर्मा का 20 जनवरी को निधन हो गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com