शाहरुख खान के साथ नहीं हुआ कोई हादसा, झूठी निकली सर्जरी की खबर!

शाहरुख खान को आज, बुधवार की भोर में 4.30 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।
Shah Rukh Khan
Photo - Social Media
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जिससे उनके फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में शूटिंग के दौरान किंग खान के एक्सीडेंट की खबर झूठी है। जी हां, जहां बीते दिनों मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि अमेरिका में अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान एक हादसे का शिकार हो गए थे। जिसमें उनके नाक पर चोट आई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि शाहरुख खान की टीम उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंची थी। जहां एक्टर के नाक की एक छोटी सर्जरी करनी पड़ी थी। हालांकि, एक्टर ठीक हैं। वहीं अब हिंदुस्तान टाइम्स के लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान के जख्मी होने की खबर महज एक अफवाह बताया गया है। हिंदुस्तान टाइम्स को किंग खान के करीबी सूत्रों ने बताया कि शाहरुख खान बिल्कुल ठीक हैं और उनके स्वास्थ्य के बारे में खबरें पूरी तरह से झूठी हैं।

शाहरुख खान को आज, बुधवार की भोर में 4.30 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। एक्टर के साथ उनकी पत्नी गौरी खान और बेटे अबराम भी नजर आए थे। मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट के दौरान एक्टर के नाक पर किसी भी प्रकार का चोट और पट्टी नहीं दिखाई दिया था। वो एकदम फिट एंड फाइन दिखाई दिए थे। स्पॉट के दौरान शाहरुख खान ब्लू कलर की स्वेटशर्ट और ब्लू डेनिम पहने हुए दिखाई दिए थे साथ ही एक्टर ने ब्लैक कैप और स्टाइलिश चश्मा भी पहन रखा था।

बात करें शाहरुख खान के वर्कफ्रंट कि तो वो आखिरी बार साल 2023 की शुरुआत में सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' में नजर आए थे। शाहरुख खान जल्द ही एटली कुमार की डायरेक्ट की गई फिल्म ‘जवान’ (Jawan) में नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ दिखाई देंगे। फिल्म 7 सितंबर, 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू भी दिखाई देंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com