The Vvaan Movie Review Live: सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ सिनेमाघरों में रिलीज, फिल्म को लेकर दिखा क्रेज

The Vvaan Movie Release Live Updates: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की हॉरर माइथोलॉजिकल फिल्म 'द वन' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है।
The Vvaan Movie Live Update
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

The Vvaan Movie Live Update: फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' को मिले 3.5 स्टार्स

दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 2 घंटे 11 मिनट के रनटाइम वाली इस फिल्म को नवभारत की ओर से 3.5 स्टार्स की रेटिंग दी गई है।

The Vvaan Movie Live Update: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार दिख रहे साथ

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार बिग स्क्रीन पर एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। अहम कलाकारों के अलावा फिल्म में सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी जैसे मंजे हुए कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

The Vvaan Movie Advance Booking: एडवांस बुकिंग 10 करोड़ के पार कलेक्शन

फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। बिना ब्लॉक सीटों के फिल्म ने 5.14 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था, वहीं ब्लॉक सीटों को मिलाकर यह आंकड़ा 8.42 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। फिल्म की अब तक 4 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com