फिल्म 'रॉकेट गैंग' के गाने का टीजर हुआ रिलीज, बॉस्को मार्टिस ने दर्शकों को मदर्स डे पर दिया उपहार

Rocket Gang Song Teaser Out
Photo- Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : बॉस्को मार्टिस (Bosco Martis) ने आज मदर्स डे (Mother's Day) के खास अवसर पर अपने दर्शकों (Audience) को उपहार (Gift) दिया है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'रॉकेट गैंग' गाने के टीजर को आज रिलीज कर दिया है। कोरियोग्राफर से फिल्म निर्माता बने बॉस्को मार्टिस इस टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 'मां की गोदी में' सांग टीजर में देखा जा सकता हैं कि कैसे एनिमेशन के जरिये एक मां अपने गोदी में अपने बच्चे को लिए नजर आ रही है।

इस खूबसूरत झलक की तरफ फैंस बड़ी तेजी से आकर्षित हो रहे है। इस गाने को क्षितिज पटवर्धन ने लिखा है और इसकी रचना अमित त्रिवेदी ने किया है। मेघना मिश्रा और अमित त्रिवेदी ने इस गाने को गाया है। मिली जानकारी के अनुसार निर्माता इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा जल्द करेंगे।

इस फिल्म का निर्देशन बॉस्को मार्टिस कर रहे है और इसका निर्माण ज़ी स्टूडियो ने किया है। सहज सिंह चहल, मोक्षदा, आदित्य सील, जे सीन, निकिता दत्ता और पांच यंग किड्स अपने प्रमुख किरदार में नजर आएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com