'बिग बॉस ओटीटी 2' के ग्रैंड फिनाले में पहुंचेगी 'ड्रीम गर्ल 2' की टीम

Bigg Boss OTT 2 Finale
Photo Credit - officialjiocinema/Insta
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब है। जल्द ही शो के विनर का खुलासा होने वाला है। बिग बॉस फैंस भी इसी घड़ी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 14 अगस्त, सोमवार को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। ग्रैंड फिनाले में बिग बॉस हाउस में आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurran) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) का प्रमोशन करने पहुंचेंगे। दोनों स्टार्स शो में मस्ती करते दिखाई देंगे।

वहीं शनिवार को शो में सिंगर टोनी कक्कड़ और असीस कौर अपना परफॉर्मेंस देते दिखाई दिए। सिंगर्स ने घरवालों के साथ जमकर मस्ती की। खबरों की माने तो शो के ग्रैंड फिनाले में कई स्पेशल गेस्ट भी शामिल होंगे। जो शो में चार चांद लगाते नजर आएंगे। बिग बॉस हाउस में अब सिर्फ टॉप 5 कंटेस्टेंट ही बचे हैं। अब देखना ये है कि पूजा भट्ट, एल्विश यादव, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान और बेबिका धुर्वे में से कौन ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की ट्रॉफी अपने घर ले जाता है।  

बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ 17 जून, 2023 से जियो सिनेमा पर शुरू हुआ है। 8 हफ्तों के बाद इस शो का सफर सोमवार यानी कि कल खत्म हो जाएगा। शो के विनर को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिलेगी।