फिल्म 'मेजर' का 'साथिया' गाना रिलीज, आदिवी शेष और सई मांजरेकर की दिखी केमिस्ट्री

Saathiya Song Release
Photo- Youtube
Published on
Updated on

मुंबई : साउथ (South) एक्टर (Actor) आदिवी शेष (Adivi Shesha) की अभिनीत (Starring) बहुप्रतीक्षित (Much Awaited) फिल्म 'मेजर' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का दूसरा गाना 'साथिया' आज रिलीज हो चुका है। ये एक रोमांटिक और इमोशनल मूवमेंट सांग है। जिसमें आदिवी शेष और सई मांजरेकर रोमांस करते नजर आ रहे है। वीडियो की शुरुआत में आदिवी शेष ड्यूटी पर गर्लफ्रेंड की यादों में खोए नजर आ रहे है।

वहीं सई मांजरेकर भी उनके फोन कॉल का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही है। इस गाने को जावेद अली ने गाया है और श्रीचरण पकाल ने म्यूजिक दिया है। इस गाने को रितेश रजवाडा ने लिरिक्स दिया है। ये गाना जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को अब तक साढ़े तीन लाख लोग देख चुके है। वहीं 15 हजार लोगों को ये गाना बहुत पसंद आया है। इस फिल्म में आदिवी शेष मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की भूमिका निभा रहे है। इस फिल्म की कहानी साल 2018 में हुए मुंबई आतंकी हमले पर आधारित है। जिसमें संदीप उन्नीकृष्णन ने लोगों की जान को बचाने के लिए खुद की जान गवां दी थी।

ये फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। इस फिल्म में आदिवी शेष और सई मांजरेकर के अलावा प्रकाश राज, शोभिता धुलिपाला, रेवती और मुरली शर्मा भी अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन शशि किरण टिक्का ने किया और महेश बाबू ने इस फिल्म का निर्माण किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com