द रोशन्स ट्रेलर: फ्लॉप के साथ होगी नेटफ्लिक्स के 2025 की शुरुआत?

एंग्री यंगमैन में राइटर जोड़ी सलीम-जावेद की कहानी को दिखाया गया था। अब 2025 में नेटफ्लिक्स द रोशन्स को लेकर आया है। डॉक्यूमेंट्री अच्छी है। लेकिन सवाल यह है कि क्या 2025 के शुरुआत नेटफ्लिक्स फ्लॉप के साथ करना चाहता है। 
The Roshans Trailer out Documentary of Netflix
फ्लॉप के साथ होगी नेटफ्लिक्स के 2025 की शुरुआत? 
Published on
Updated on

मुंबई: 2024 के निराशा के बाद नेटफ्लिक्स इंडिया के लिए 2025 की शुरुआत भी निराशाजनक ही रहने वाली है ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है। 2025 की शुरुआत नेटफ्लिक्स द रोशन्स नाम की डॉक्यूमेंट्री के साथ करने वाला है। बेशक डॉक्यूमेंट्री अच्छी बनी है। लेकिन डॉक्यूमेंट्री देखने वाले दर्शकों की संख्या काफी कम होती है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस हो रही है कि साल की शुरुआत इसके साथ क्यों। इससे पहले भी नेटफ्लिक्स ने यशराज फिल्म के साथ मिलकर बॉलीवुड के एक निर्देश पर डॉक्यूमेंट्री बनाई थी वह भी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी।

देश में डॉक्यूमेंट्री देखने वाले दर्शकों की संख्या काफी कम है। लोग मसाला फिल्में देखना चाहते हैं। प्राइम वीडियो पर जारी हुई राइटर जोड़ी सलीम जावेद की डॉक्यूमेंट्री को काफी पसंद किया गया। लेकिन उसकी व्यूवरशिप भी काफी कम थी। नेटफ्लिक्स ने 2025 में बड़े बजट की सीरीज हीरा मंडी प्रसारित की थी, जो बजट के मुताबिक व्यूवरशिप बटोर पाने में पूरी तरह से नाकामयाब रही। आईसी 814 द कंधार हाईजैक भी विवादों में घिरने के चलते कम व्यूवरशिप ही बटोर पाई थी। इतना ही नहीं 2024 में रिलीज हुई सभी फिल्में और सीरीज ने नेटफ्लिक्स के प्रति दर्शकों के मन में निराशा पैदा की।

2024 के निराशाजनक प्रदर्शन से शायद नेटफ्लिक्स इंडिया ने कोई भी सबक नहीं लिया है। वह इस प्रदर्शन को 2025 में भी दोहराने जा रही है। इससे पहले नेटफ्लिक्स पर एक बॉलीवुड निर्देशक पर डॉक्यूमेंट्री बनाई गई थी। वह बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। हालांकि प्रोडक्शन हाउस ने इसके लिए ज्यादा बजट नहीं दिया था। ऐसे में वाईआरएफ द्वारा बनाई गई उस डॉक्यूमेंट्री की वजह से प्रोडक्शन हाउस को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। वहीं इस बार यह डॉक्यूमेंट्री सेलिब्रिटी परिवार की तरफ से बनाई गई है, सेलिब्रिटी परिवार तो सुरक्षित रहेगा। लेकिन नेटफ्लिक्स अपने दर्शकों की संख्या खो सकता है। ऐसे में कंपनी को इस बात का भी ध्यान देना चाहिए कि दर्शक आखिरकार साल की शुरुआत में क्या देखना चाहते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com