- Hindi News »
- Entertainment »
- The Kerala Story Director Sudipto Sen On Shah Rukh Khan Akshay Kumar
Sudipto Sen का बड़ा बयान, बोले- बड़े सितारों के साथ काम करने पर बदल जाता है फिल्म का क्रिएटिव कंट्रोल
Sudipto Sen Statement: सुदीप्तो सेन ने खुलासा किया कि वह शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे बड़े सितारों के साथ इसलिए काम नहीं करते क्योंकि इससे निर्देशक की क्रिएटिव आजादी प्रभावित होती है।
- Written By: सोनाली झा

सुदीप्तो सेन (फोटो- सोशल मीडिया)
The Kerala Story Director Sudipto Sen: सुदीप्तो सेन अपनी फिल्मों और बेबाक विचारों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनकी फिल्म द केरल स्टोरी ने रिलीज के समय काफी विवाद बटोरे थे, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में निर्देशक ने खुलासा किया कि आखिर वह शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे बड़े सितारों के साथ फिल्में क्यों नहीं बनाते।
एक इंटरव्यू के दौरान जब सुदीप्तो सेन से पूछा गया कि वह बॉलीवुड के बड़े स्टार्स के साथ काम करने से क्यों बचते हैं, तो उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। निर्देशक ने कहा कि वह आत्मविश्वासी हैं, लेकिन अतिआत्मविश्वासी नहीं। उनके मुताबिक, जब किसी बड़े स्टार के साथ फिल्म बनाई जाती है, तो निर्देशक पर अलग तरह का दबाव आ जाता है।
सुदीप्तो सेन ने कही ये बात
सुदीप्तो सेन ने कहा कि बड़े सितारों के साथ काम करते समय फिल्म की पूरी दिशा बदल जाती है। सुदीप्तो सेन के अनुसार, उस स्थिति में निर्देशक अपनी कहानी से ज्यादा स्टार की छवि और अपेक्षाओं के हिसाब से काम करने लगता है। उन्होंने कहा कि जब कोई बड़ा स्टार आता है, तो आपकी जिम्मेदारी उसकी फिल्म बनाना होती है। आप अपनी कहानी नहीं, बल्कि उस स्टार की फिल्म बना रहे होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Govinda के बाउंसर पर पैपराजी से बदसलूकी का आरोप, इवेंट में हुआ हंगामा, एक्टर ने खुद संभाला मामला
Cannes के रेड कार्पेट पर चमकी नागपुर की श्वेता चोपड़ा, ईकाे फ्रेंडली गाउन में दिखा ग्लैमरस लुक
Ranbir Kapoor की Ramayana का बड़ा कारनामा, 10 हजार क्रू मेंबर फिल्म के लिए कर रहे काम, बना नया रिकॉर्ड
Mouni Roy Black Dress: सेपरेशन के बाद कान्स 2026 में छाईं मौनी रॉय, ब्लैक ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज
निर्देशकों को निर्देशक बनने की इजाजत नहीं
सुदीप्तो सेन ने आगे कहा कि बड़े स्टार्स के साथ काम करते समय निर्देशक की स्वतंत्रता सीमित हो जाती है। उनके मुताबिक, कई बार निर्देशक अपनी सोच और विजन के मुताबिक फिल्म नहीं बना पाता। उन्होंने साफ कहा कि वह किसी तरह का क्रिएटिव समझौता नहीं करना चाहते। निर्देशक का मानना है कि वह अपनी कला और अपनी कहानी पर फोकस करना ज्यादा पसंद करते हैं।
द केरल स्टोरी की सफलता पर था पूरा भरोसा
इसी बातचीत में सुदीप्तो सेन ने द केरल स्टोरी की सफलता पर भी बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें शुरुआत से भरोसा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी। निर्देशक ने दावा किया कि उन्हें पहले ही यकीन था कि फिल्म 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह नहीं चाहते थे कि ‘द केरल स्टोरी’ को सिर्फ एक “बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म” के तौर पर देखा जाए।
The kerala story director sudipto sen on shah rukh khan akshay kumar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














