‘तारक मेहता’ के निर्माता असित मोदी की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई के पवई पुलिस ने दर्ज किया मामला

powai-police-has-registered-a-case-against-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-producer-asit-modi
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: सब टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के निर्माता असित मोदी (Asit Modi) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। इस शो में रोशन शोढी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने निर्माता असित मोदी (Asit Modi) समेत 2 अन्य लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वहीं, अब असित मोदी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। 

एएनआई की खबर के मुताबिक, मुंबई के पवई पुलिस ने शो के एक अभिनेता की शिकायत के आधार पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी, ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

तारक मेहता का उल्टा चष्मा यह शो पिछले कई दिनों से चर्चा में है। इस शो कई एक्टर्स ने निर्माता असित मोदी पर कई आरोप लगाए है। तब से यह शो सुर्ख़ियों में बना हुआ है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com