टेलीविजन 'सोनी सब' के सितारों ने दर्शकों को दी होली की शुभकामनाएं

Happy Holi
Photo- Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : होली (Holi) रंगों (Colours) का त्योहार (Festival) है। सब इसे बड़े हर्ष (Joy) और उल्लास (Gaiety) के साथ मनाते है। इस दिन लोग अपने घरों में पकवान और मिठाइयां बनाते है। इतना ही नहीं इस त्योहार में एक खास मिठाई बनाई जाती है। जिसे गुझिया कहा जाता है।

इस रंगीन त्योहार को फिल्म जगत में भी बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं टेलीविजन के 'सोनी सब' चैनल के कई सितारों ने भी अपने दर्शकों को रंगों के इस त्योहार होली की शुभकामनाएं दिए और साथ ही सभी ने अपने प्रशंसकों से ये भी साझा किया की कैसे वो इस बार की होली को मनाएंगे।    

हिमा सिंह : अभिनेत्री ने अपने दर्शकों को इस त्योहार की बधाई देते हुए बताई की उन्हें सब त्योहारों में से ये त्योहार उनका पसंदीदा त्योहार है, क्योंकि उन्हें रंगों से खेलना और डांस करना पसंद है। उन्होंने बताया की वो 'सब सतरंगी' में काम कर रही है। जिसमें उन्होंने होली की भी शूटिंग की है। जिसके लिए वो इस त्योहार से पहले ही होली खेल चुकी है, लेकिन फिर भी उनका मन नहीं भरा है और वो इस बार खूब जमकर होली खेलेंगी। अभिनेत्री अपने प्रशंसकों से आग्रह करते हुए कही कि आप सभी सावधानी से होली का त्योहार मनाए। गलत रंगों का इस्तेमाल न करें और किसी को नुकसान न पहुंचाए।  

कंगन बरूआ : एक्ट्रेस ने बताया की उन्हें गुझिया बहुत पसंद है। उन्होंने इस साल ये प्लान बनाया है कि वो होली के दिन अपने दोस्तों के यहां जाएंगी और उनके साथ होली खेलेंगी। वो बीते सालों में होली नहीं खेली थी, क्योंकि रंग से उनके स्किन को नुकसान पहुंचा था, लेकिन इस बार वो खूब मौज मस्ती करेंगी। उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों को होली की ढ़ेरों बधाईयां दी।  

मोहित कुमार : एक्टर ने कहा कि उनकी इस साल की होली बड़ी ही अनोखी होली थी, क्योंकि इस बार वो 'सब सतरंगी' के कैमरे पर होली खेले। उन्होंने बताया की उन्हें लोग पानी में भी डाल दिए थे। जिसके वजह से उन्हें चोटें आई थी। उन्होंने अपने फैंस को संदेश देते हुए कहा कि आप सभी अपनी होली सुखमय तरीके से मनाए।  

परिवा प्रणति : अभिनेत्री ने कहा की उन्हें इस त्योहार में सबसे अच्छा लगता है अलग-अलग तरह के पकवानों को खाना। वैसे उन्हें बचपन में होली खेलना बहुत पसंद था। उनका ऐसा भी मानना है की इस त्योहार से लोगों में एकता बनती है और ये त्योहार गर्मी का प्रतीक है। उन्होंने अपने दर्शकों को होली की बधाई भी दी।  

गुल्की जोशी : अभिनेत्री को छोटे पर्दे पर हसीना मालिक के नाम से जाना जाता है। ये 'सोनी सब' के लोकप्रिय चैनल 'मैडम सर' में पुलिस के किरदार के लिए मशहूर है। उन्होंने होली पर अपनी राय रखते हुए कहा कि वो इस त्योहार को खुलकर मनाती है। जिसमें वो खूब मस्ती करती है। उन्होंने अपने बचपन के दिनों की भी बातें बताते हुए कहा कि वो अपने बचपन से ही होली में खूब मस्ती करती चली आ रही है।

उन्हें रंग भरे गुब्बारे लोगों पर फेकना बहुत पसंद है। वो ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल ही करती है। जिससे लोगों के स्किन को कोई नुकसान न पहुंचे और वो अपने प्रशंसकों को भी इसी रंग को उपयोग करने की सलाह देती है। उनका कहना है कि इस रंग के त्योहार पर किसी के मूड को खराब नहीं करना चाहिए।      

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com