सुनील शेट्टी की वेब सीरीज 'हंटर' का टीजर रिलीज, एक्शन मोड में दिखे एक्टर

Hunter Teaser Out
Photo - Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की अपकमिंग वेब सीरीज ‘हंटर’ (Hunter) का टीजर शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। फैंस उनके इस वेब सीरीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस वेब सीरीज के टीजर में सुनील शेट्टी का एक्शन मोड देखने को मिल रहा है। इस वेब सीरीज में एक्टर एसीपी 'विक्रम सिन्हा' की भूमिका निभा रहे हैं। टीजर में वो बदमाशों को सबक सिखाते नजर आ रहे हैं।

टीजर में सुनील शेट्टी के अलावा ईशा देओल और बरखा बिष्ट भी अपने अहम भूमिका में नजर आ रहीं हैं। अपने इस वेब सीरीज के टीजर को सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें उन्हें यह हुए सुना जा सकता है कि ये दुनिया एक माया जाल है, यहां अच्छा-बुरा, अमीर-गरीब जो जैसा दिखता है वो वैसा होता नहीं है, रोकना है तो ठोकना पड़ेगा। टीजर शेयर कर एक्टर ने लिखा, “एसीपी विक्रम को रोकना है तो ठोकना पडेगा वह अजेय है या वह है?”

बता दे कि इस वेब सीरीज का ट्रेलर 14 मार्च को रिलीज होगा। इस वेब सीरीज में सुनील शेट्टी, ईशा देओल और बरखा बिष्ट के अलावा राहुल देव, टीना सिंह, करणवीर शर्मा, मिहिर आहूजा, चाहत तेजवानी, पवन चोपड़ा, सिद्धार्थ खेर और गार्गी सावंत भी नजर आएंगे। सीरीज का निर्देशन प्रिंस धीमान और आलोक बत्रा ने किया है। ये सीरीज 22 मार्च को अमेजन मिनी टीवी पर रिलीज होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com