प्रोफेशनल लाइफ से समय निकालकर बेटी मालती के साथ भी टाइम स्पेंड करती हैं प्रियंका चोपड़ा, देखें ये अनसीन तस्वीरें

Priyanka Chopra Family Pics
Photo - Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। वो हाल ही में पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ अपनी सीरीज का प्रमोशन करने के लिए रोम पहुंची थी। एक्ट्रेस अपने प्रोफेशनल लाइफ में बिजी होने के बावजूद भी अपनी फैमिली का खास खास रखती हैं। वो अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के साथ काफी टाइम स्पेंड करती हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो अपने हबी निक जोनास और अपनी लाडली मालती के साथ क्वालिटी टाइम एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका अपने हाथ में हवाई जहाज का खिलौना लिए नजर आ रही हैं। जिसे मालती पकड़ने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका बेटी मालती को ग्रिसिनी (कुरकुरी इटैलियन ब्रेड स्टिक) का पैकेट दिखाती नजर आ रही हैं। वहीं उनके बगल में निक जोनास भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ब्लैक स्वेटशर्ट और ट्राउजर  में नजर आ रही हैं। वहीं मालती फ्लोरल ड्रेस में क्यूट लग रही हैं जबकि निक जोनास ब्लैक स्वेटशर्ट और शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सिर पर कैप भी पहन रखा है।

गौरतलब है कि द रुसो ब्रदर्स की सीरीज ‘सिटाडेल’ में प्रियंका चोपड़ा एक जासूस की भूमिका निभा रही हैं। ये सीरीज 28 अप्रैल, 2023 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा वो जल्द ही फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com