स्वरा भास्कर ने जौहर सीन पर उठाए सवाल तो भड़की करणी सेना, महिला विंग ने दी भाषा सुधारने की नसीहत

Swara Bhasker Jauhar Scene: ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी एक बार फिर विवादों में है। स्वरा भास्कर के बयान पर करणी सेना ने नाराजगी जताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की।
Swara Bhasker Controversy
स्वरा भास्कर और दीपिका पादुकोण(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Swara Bhasker Padmaavat Controversy: अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर दिए अपने पुराने बयान की वजह से विवादों में आ गई हैं। साल 2018 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में दिखाए गए जौहर के दृश्य को लेकर स्वरा ने आपत्ति जताई थी। अब उनके इसी बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ने के बाद करणी सेना से जुड़े कुछ पदाधिकारियों की नाराजगी सामने आई है।

स्वरा भास्कर ने ‘पद्मावत’ में जौहर को दिखाए जाने के तरीके पर सवाल उठाया था। उन्होंने यह चिंता जाहिर की थी कि यौन हिंसा का सामना कर चुकी महिलाओं पर इस तरह के दृश्यों का क्या प्रभाव पड़ सकता है। स्वरा के इस विचार को लेकर पहले भी काफी विवाद हुआ था और अब एक बार फिर उनका बयान चर्चा में आ गया है।

करणी सेना ने जताई नाराजगी

स्वरा के बयान पर करणी सेना महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष कीर्ति राठौड़ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अभिनेत्री को अपनी भाषा सुधारने की नसीहत देते हुए कहा कि राजपूताना की वीरांगनाओं के बलिदान और शौर्य पर सवाल उठाने या आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अधिकार किसी को नहीं है। कीर्ति राठौड़ के मुताबिक, जौहर को समझने के लिए उस दौर के इतिहास और परिस्थितियों को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ऐतिहासिक प्रथा पर सवाल उठाया जाता है तो वह इतिहास और तथ्यों के आधार पर होना चाहिए।

मुंबई अध्यक्ष ने दी कथित धमकी

इस विवाद को और गंभीर बना दिया करणी सेना के मुंबई अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौड़ के कथित बयान ने। उन्होंने स्वरा भास्कर पर राजस्थान की महिलाओं और वीरांगनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया और सार्वजनिक माफी की मांग की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अभिनेत्री के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

उन्होंने संगठन की महिला पदाधिकारियों से स्वरा को जहां भी देखने पर उनके चेहरे पर कालिख पोतने की बात कही और ‘घर में घुसकर मारेंगे’ जैसी धमकी भी दी। ऐसी धमकियां सामने आने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है। हालांकि, इस पूरे विवाद पर स्वरा भास्कर की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Swara Bhasker Controversy
एल्विश यादव ने निरहुआ से लिया पंगा, चाय से शुरू हुई बहस ने पकड़ा तूल, फिर यादव सरनेम सुनकर ऐसे बदले तेवर

पहले भी विवादों में रही है पद्मावत

बता दें कि ‘पद्मावत’ की रिलीज से पहले भी फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। फिल्म की कहानी, ऐतिहासिक चित्रण और जौहर के दृश्य को लेकर कई संगठनों ने आपत्ति जताई थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। अब वर्षों बाद स्वरा के पुराने बयान को लेकर फिर शुरू हुआ विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com