-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sussanne Khan 400 Crore Alimony Rumours Farah Khan Ali Reveals Truth
‘वो गोल्ड डिगर नहीं हैं’, सुजैन पर लगे 400 करोड़ के आरोपों पर बहन का बड़ा खुलासा
- Written By: यति सिंह
Hrithik Roshan Sussanne Khan Divorce: ऋतिक रोशन से तलाक के बाद सुजैन खान के 400 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने के दावों पर उनकी बहन फराह खान अली ने असली सच्चाई बयां की है।

ऋतिक रोशन और सुजैन खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sussanne Khan 400 Crore Alimony Rumours: बॉलीवुड में जब भी सबसे फेमस और महंगे अलगाव का जिक्र होता है, तो एक्टर ऋतिक रोशन और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान का फेमस कपल ने अपनी डेढ़ दशक पुरानी शादी को हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला किया था, तो उनके फैंस का दिल टूट गया था।
उस मुश्किल दौर में मीडिया और सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अफवाहें उड़ने लगी थीं, जिनमें सबसे सनसनीखेज दावा यह था कि सुजैन ने अलग होने के एवज में मोटी रकम की मांग की है। अब इस पूरे विवाद पर सुजैन खान की बड़ी बहन फराह खान अली ने खुलकर अपनी बात रखी है और कई ऐसे खुलासे किए हैं जो इस पूरे मामले की एक नई और सच्ची तस्वीर पेश करते हैं।
400 करोड़ की भारी भरकम रकम का पूरा सच
एक इंटरव्यू के दौरान में फराह खान अली ने उन तमाम दावों को पूरी तरह से नकारते हुए साफ शब्दों में कहा कि 400 करोड़ रुपये के हर्जाने की बात पूरी तरह से मनगढ़ंत और झूठी कहानी थी।
सम्बंधित ख़बरें
Baby Do Die Do Review: हुमा कुरैशी का अभिनय भी नहीं बचा सका फिल्म, कमजोर स्क्रिप्ट और फीका सस्पेंस पड़ा भारी
Diljit Dosanjh का चौंकाने वाला खुलासा, 10 साल से झेल रहे हैं दर्द! किस बीमारी से जूझ रहे हैं सिंगर?
Alpha Review: शानदार एक्शन लेकिन कमजोर कहानी के आगे फीका पड़ा आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म का इमोशन
Maatrubhumi Release Delayed: ‘मातृभूमि’ पर ब्रेक! सलमान खान की वॉर फिल्म की रिलीज क्यों हुई पोस्टपोन?
जब भी वह इंटरनेट पर ऐसी बातें देखती हैं जहां लोग उनकी बहन को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां करते हैं, तो उन्हें गहरा मानसिक दुख पहुंचता है। फराह ने साफ किया कि उनकी बहन ने अलग होते समय ऋतिक रोशन से एक भी पैसा नहीं लिया था। बिना किसी आर्थिक लेन-देन के दोनों ने बेहद शांतिपूर्ण तरीके से अपने इस शादी को खत्म करने का फैसला किया था।
परिवार की परवरिश और पैसों से ऊपर रिश्ते
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए फराह ने अपने पारिवारिक मूल्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वे सभी एक बेहद फेमस, शालीन और संस्कारी खानदान से ताल्लुक रखते हैं। उनकी मां ने बचपन से ही उन्हें यही सीख दी है कि जीवन में भौतिक सुख-सुविधाएं या पैसा कभी भी इंसानी रिश्तों और इंसानियत से बड़े नहीं हो सकते।
फराह अली खान के मुताबिक सुजैन अपनी लाइप में बेहद आत्मनिर्भर हैं और उन पर लगने वाले तमाम आरोप निराधार हैं। वह किसी भी तरह से ऐसी शख्सियत नहीं हैं जो पैसों के लिए किसी रिश्ते का फायदा उठाए। इस इंटरव्यू के जरिए उन्होंने अपनी बहन पर लगने वाले दाग को पूरी तरह धोने की कोशिश की है।
ये भी पढ़ें: दर्शकों के बीच एक बार फिर आ रही है रामानंद सागर की रामायण, कब और कहां देखें? जानें सब
बिना किसी तमाशे के कैसे अलग हुआ यह जोड़ा
इस इंटरव्यू की सबसे खास बात यह रही कि फराह ने अभिनेता ऋतिक रोशन और सुजैन के आपसी तालमेल की जमकर तारीफ की। ज्यातर देखा जाता है कि हाई-प्रोफाइल शादियां जब टूटती हैं, तो उनका मीडिया में तमाशा बन जाता है। लेकिन इस जोड़े ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को भी बेहद गरिमा, परिपक्वता और सूझबूझ के साथ संभाला।
फराह ने बातचीत के दौरान एक बेहद दिलचस्प वाकया भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि ‘जब मीडिया में एलिमनी को लेकर चारों तरफ झूठी खबरें फैलाई जा रही थीं, तब उन्होंने खुद आगे बढ़कर सुजैन खान को सलाह दी थी कि उन्हें सामने आकर इन अफवाहों का खंडन करना चाहिए। इस पर सुजैन ने जो जवाब दिया, वह उनकी मजबूत शख्सियत को दर्शाता है। सुजैन ने अपनी बड़ी बहन से कहा था कि उन्हें इस बात से रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया उनके बारे में क्या सोच रही है।’
Sussanne khan 400 crore alimony rumours farah khan ali reveals truth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘वो गोल्ड डिगर नहीं हैं’, सुजैन पर लगे 400 करोड़ के आरोपों पर बहन का बड़ा खुलासा
Jul 03, 2026 | 07:08 PMबारिश के पानी में छिपा गड्ढा बना हादसे की वजह, बाइक समेत उछला कपल; CCTV में कैद हुआ दर्दनाक VIDEO
Jul 03, 2026 | 07:07 PMकानपुर के सरकारी स्कूल में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; हेडमास्टर निलंबित तो भड़के सपा नेता
Jul 03, 2026 | 07:04 PMअमरनाथ यात्रा पर निकलने से पहले कर लें ये 5 दिव्य उपाय, कहते हैं फिर खुद महादेव बना देते हैं रास्ता आसान
Jul 03, 2026 | 07:03 PM‘कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद ऐसे व्यक्ति के पास…’, जीतू पटवारी की वजह से राकेश सिंह यादव ने दिया इस्तीफा!
Jul 03, 2026 | 06:58 PMआगरा में कम्युनिटी डॉग्स को लेकर हिंसक विवाद; मां-बेटी पर जानलेवा हमला, एक कुत्ते की मौत
Jul 03, 2026 | 06:51 PMदर्शकों के बीच एक बार फिर आ रही है रामानंद सागर की रामायण, कब और कहां देखें? जानें सब
Jul 03, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














