दुल्हन बनने जा रही है टीवी की नागिन सुरभि चंदना, 13 साल पुराने बॉयफ्रेंड से करेगी शादी

Surbhi Chandna Wedding
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। आमिर खान की बेटी आयरा खान के बाद एक और सेलेब्रेटी सात फेरे लेने को तैयार है। खबर है कि एकता कपूर की नागिन में लीड रोल निभा कर घर-घर में मशहूर हुई सुरभि चांदना जल्द ही अपने 13 साल पुराने बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉयफ्रेंड के साथ दो तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी शादी का ऐलान किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सुरभि ने कैप्शन में लिखा कि, '13 साल से अपने जीवन में रंग भर रहे हैं, हमारे फॉरएवर की शुरुआत अब होती है...'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरभि और करण काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब इस कपल ने अपने रिश्ते को नया नाम देने के बारे में सोचा है। सुरभि और करण की शादी में करीबी परिवार और दोस्त शामिल होंगे। एक्ट्रेस आए दिन अपने प्यार करण के साथ स्पॉट होती रहती हैं। सुरभि चंदना और करण शर्मा इस साल मार्च के महीने में शादी रचा सकते हैं। हालांकि अभी तक डेट का खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने परिवार से सलाह लेने के बाद अपनी शादी की तारीख का ऐलान करेंगे।

आपको बता दें कि सुरभि कई टीवी शोज में लीड रोल में काम कर चुकी हैं और फैंस ने उन्हें नागिन, संजीवनी, कुबूल है, इश्कबाज जैसे शोज में काफी पसंद किया है। वहीं करण शर्मा पेशे से एक बड़े बिजनेसमैन हैं। इतना ही नहीं, करण Heavens नाम का एक NGO भी चलाते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com